फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   maoist killed crpf officer in antinaxal operation

नक्सली मुठभेड़ में डिप्टी कमांडेंट शहीद

Mon, 07 Jul 2014 07:49 AM IST
एजेंसी/अमर उजाला, जमुई (बिहार)
एजेंसी/अमर उजाला, जमुई (बिहार) Updated Mon, 07 Jul 2014 07:49 AM IST
विज्ञापन
maoist killed crpf officer in antinaxal operation

बिहार में उग्रवाद प्रभावित जमुई जिले के चरका पत्थर थाना क्षेत्र में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ की 7वीं बटालियन के सेकेंड इंचार्ज (एसपी रैंक के अधिकारी) हरिकांत झा शहीद हो गए।

विज्ञापन


इस मुठभेड़ में चार नक्सलियों सहित सात संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया है। इनमें एक जोनल कमेटी कमांडर सिद्धू कोड़ा की पत्नी रीना भी है। पकड़े गए नक्सलियों के पास से बोल्ट एक्शन राइफल, 12 बोर की बंदूक और पुलिस से लूटी गई पिस्तौल बरामद हुई है।
विज्ञापन


जमुई पुलिस को चरका पत्थर थाना क्षेत्र और खैरा थाने के घने जंगलों में कुछ उग्रवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सर्च अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें सर्च अभियान का नेतृत्व कर रहे सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट झा शहीद हो गए, जबकि कुछ नक्सलियों के भी हताहत होने की सूचना है।

हालांकि हमले में घायल नक्सलियों को उनके साथी अपने साथ ले जाने में सफल रहे। झारखंड की सीमा से लगे होने के कारण इन जंगलों में घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली पड़ोसी राज्य की ओर फरार हो सकते हैं।


बताया जा रहा है कि सर्च ऑपरेशन के दौरान मौसम खराब होने की वजह से हेलीकाप्टर की सुविधा मुहैया नहीं कराई जा सकी। जमुई के प्रभारी एसपी राम नाथ तिवारी ने राज्य मुख्यालय को भेजी जानकारी में बताया है कि सुबह से दोपहर करीब दो बजे तक मुठभेड़ चली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed