फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   manjhi_bihar_confidence_vote

बिहार: जीतन राम मांझी ने जीता विश्वासमत

Fri, 23 May 2014 05:05 PM IST
Updated Fri, 23 May 2014 05:05 PM IST
विज्ञापन
manjhi_bihar_confidence_vote

बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने विधान सभा में विश्वास मत जीत लिया है। सदन में राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों ने मांझी के पक्ष में मतदान किया। विश्वास मत के दौरान भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने सदन से वॉक आउट किया।

विज्ञापन


एक दिन पहले ही राजद ने मांझी सरकार को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की थी।

बिहार विधानसभा में राजद के 21 विधायक हैं, जबकि तीन विधायक बागी होकर बिहार विधानसभा से इस्तीफा दे चुके हैं।

सदन में जनता दल यूनाइटेड के 117 विधायक हैं। दो निर्दलीय और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के विधायकों का समर्थन इसे पहले से ही प्राप्त है। कांग्रेस ने भी मांझी सरकार को बाहर से समर्थन देने की घोषणा की है। विधान सभा में कांग्रेस पार्टी के चार विधायक हैं।
विज्ञापन


बिहार में अगले ही वर्ष विधानसभा चुनाव भी होने हैं।

लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफा वापस न लेने के बाद जीतन कुमार मांझी को विधायक दल का नेता चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


68 वर्षीय मांझी बिहार में साल 2008 से ही मंत्री रहे हैं। वह गया जिले के महकारा गांव के निवासी हैं और जहानाबाद जिले के मखदूमपुर क्षेत्र के विधायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed