{"_id":"d3245752-61f5-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"mangal-pandey-elected-bihar-bjp-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगल पांडेय चुने गये बिहार भाजपा अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगल पांडेय चुने गये बिहार भाजपा अध्यक्ष
पटना/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 19 Jan 2013 10:35 AM IST
विज्ञापन
मंगल पांडेय बिहार में भारतीय जनता पार्टी के नये अध्यक्ष के तौर पर चुने गये। पार्टी कार्यालय में निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. सीपी ठाकुर और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने मंगल पांडेय को विधिवत पदभार ग्रहण कराया।
विज्ञापन
रवींद्र भवन में राज्य परिषद की बैठक में शुक्रवार को केंद्रीय पर्यवेक्षक आरती मेहरा ने नये अध्यक्ष के तौर पर मंगल पांडेय के नाम की घोषणा की। तब पांडेय ने बड़ों से आर्शीवाद और छोटों से सहयोग की अपेक्षा की। वरिष्ठ सदस्यों ने भी शुभकामनाओं के साथ उनके कार्यों की प्रशंसा की। हालांकि, पूर्व अध्यक्ष सीपी ठाकुर के समर्थक इस फैसले से नाखुश भी दिखे।
विज्ञापन
बैठक में पदभार ग्रहण करने के बाद मंगल पांडेय ने प्रतिनिधियों से कहा कि वे पार्टी को मजबूत बनाने के लिये कमर कस लें और सभी सहयोग की उम्मीद जताई। साथ ही पार्टी के सभी बड़े नेताओं ने मंगल पांडेय के सफल कार्यकाल की उम्मीद जताई। सबने कहा कि पांडेय काफी समय से पार्टी संगठन से जुड़े रहे हैं और उनका काम बहुत सराहनीय रहा है। आगे भी उनके नेतृत्व में अच्छे परिणाम आयेंगे। युवा हाथों में पार्टी की कमान के बेहतर परिणाम मिलेंगे।
विज्ञापन