फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Manager arrested for hosting foreigner from Nepal in hotel without visa in Muzaffarpur

Bihar: बिना वीजा नेपाल से आए विदेशी शख्स को होटल में ठहराने वाला मैनेजर गिरफ्तार; फॉरेनर एक्ट में केस दर्ज

Mon, 12 Jun 2023 12:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 12 Jun 2023 12:36 PM IST
सार

यूनाइटेड किंग्डम निवासी अधेड़ ने पांच जनवरी 2023 को ही नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश किया था। इसके बाद वह वहां से कोलकाता गया। लौटते हुए वह मुजफ्फरपुर के एक होटल में रुका। फिर 10 जनवरी 2023 को भारत से नेपाल के रक्सौल आईसीपी के रास्ते लौट रहा था। जहां जांच के दौरान वह बिना वैध वीजा के पकड़ा गया। आरोपी विदेशी नागरिक के पास भारत का कोई वैध वीजा नहीं था।

विज्ञापन
Manager arrested for hosting foreigner from Nepal in hotel without visa in Muzaffarpur
आरोपी होटल मैनेजर को जेल लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में बिना बीजा के विदेशी शख्स को होटल में ठहराने के मामले में मैनेजर संजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है। काजीमोहम्मदपुर थाना पुलिस ने चंद्रलोक चौक के पास स्थित होटल में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। जहां से सुनवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानेदार दिगम्बर कुमार ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि बिना वीजा और पुलिस को सूचना दिए बगैर होटल में विदेशी को ठहराने के मामले में काजी मोहम्मदपुर थाना के दारोगा कौशल कुमार के बयान पर थानेदार दिगंबर कुमार ने प्राथमिकी दर्ज की थी।

विज्ञापन


सी-फॉर्म से भी निबंधित नहीं है होटल
जानकारी के मुताबिक, कोलकाता से नेपाल जाने के सिलसिले में यूनाइटेड किंग्डम का एक अधेड़ शहर के एक होटल में नौ जनवरी 2023 को ठहरा था। इस दौरान विदेशी मूल के अधेड़ को होटल ने उनका पासपोर्ट और आईडी लेकर कमरा दिया था। लेकिन पुलिस को इसकी सूचना भी नहीं दी। बताया जा रहा है कि यह होटल सी-फॉर्म से निबंधित भी नहीं है। इस वजह से इसमें विदेशी नागरिक को ठहराया नहीं जा सकता। लेकिन होटल संचालक ने नियम का उल्लंघन किया। इसको लेकर फॉरेनर एक्ट में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यूनाइटेड किंग्डम निवासी अधेड़ ने पांच जनवरी 2023 को ही नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश किया था। इसके बाद वह वहां से कोलकाता गया। लौटते हुए वह मुजफ्फरपुर के एक होटल में रुका। फिर 10 जनवरी 2023 को भारत से नेपाल के रक्सौल आईसीपी के रास्ते लौट रहा था। जहां जांच के दौरान वह बिना वैध वीजा के पकड़ा गया। आरोपी विदेशी नागरिक के पास भारत का कोई वैध वीजा नहीं था। इसके बाद उसे रक्सौल थाना अंतर्गत हलैया ओपी के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन आईसीपी रक्सौल के आव्रजन अधिकारी अजय कुमार पंकज ने विदेशी नागरिक के खिलाफ केस दर्ज कराया। छानबीन के दौरान हलैया ओपी के पुलिस पदाधिकारी काजी मोहम्मदपुर थाना पहुंचे थे। जहां से होटल में भी गए। वहां से विदेशी नागरिक की पूरी जानकारी ली। किस आधार पर कमरा दिया गया। कब से कब रुका, इसकी भी जानकारी ली।

foreigner stayed without visa
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed