Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Major breakthrough for police in Senco Gold robbery case; three arrested search intensified

बिहार: सेनको गोल्ड लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, तीन गिरफ्तार, 11 और अपराधियों की तलाश तेज

Wed, 25 Nov 2026 06:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 25 Nov 2026 06:49 PM IST
सार

बेतिया के सेनको गोल्ड ज्वेलरी शोरूम लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसआईटी ने वैशाली से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर 11 अन्य संदिग्धों की पहचान हुई है। पुलिस छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
Bihar: Major breakthrough for police in Senco Gold robbery case; three arrested search intensified
SSP कुमार गौतम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया के चर्चित सेनको गोल्ड एंड डायमंड ज्वेलरी शोरूम लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी कुमार गौतम के नेतृत्व में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने वैशाली जिले से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पूछताछ, तकनीकी जांच और खुफिया सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने वारदात में शामिल 11 अन्य संदिग्धों की भी पहचान की है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन

18 नवंबर को दिनदहाड़े हुई थी लूट
गौरतलब है कि 18 नवंबर 2026 को बेतिया शहर के सुप्रिया रोड स्थित सेनको ज्वेलर्स शोरूम में हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय, बेतिया एसएसपी कुमार गौतम और एसडीपीओ सदर-1 अजीत कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।

विज्ञापन

एसएसपी के नेतृत्व में गठित हुई थी एसआईटी
घटनास्थल पर एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए थे। इसके बाद लूटे गए आभूषणों की बरामदगी और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी कुमार गौतम के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, गुप्त सूचनाओं और लगातार छापेमारी के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैशाली के रहने वाले हैं गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने इस मामले में सूरज कुमार सहनी, रौशन कुमार और कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया है। सूरज महिसौर थाना क्षेत्र, रौशन महनार थाना क्षेत्र और कुंदन बिदुपुर थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस के अनुसार, तीनों की लूटकांड की साजिश और वारदात के बाद लूटे गए सामान को ठिकाने लगाने में अलग-अलग भूमिका थी।

किसकी क्या थी भूमिका
एसएसपी कुमार गौतम के मुताबिक, सूरज कुमार सहनी ने लूट की रूपरेखा तैयार करने के साथ वारदात में शामिल साथियों को सिम कार्ड उपलब्ध कराए थे। रौशन कुमार पर लूट की साजिश रचने और अवैध तरीके से जुटाए गए माल को ठिकाने लगाने की जिम्मेदारी थी। वहीं, कुंदन कुमार ने लूट की योजना बनाने के साथ लूटे गए सोने को खपाने की रणनीति तैयार की थी।

गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सूरज कुमार सहनी के खिलाफ समस्तीपुर जिले में हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। वह कॉन्ट्रैक्ट किलिंग से जुड़े एक मामले में भी नामजद रह चुका है। वहीं, कुंदन कुमार का नाम वर्ष 2024 में पूर्णिया के सहायक खजांची हाट थाना क्षेत्र में हुए तनिष्क ज्वेलरी लूटकांड में भी सामने आया था। वैशाली में उसके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं।

11 अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तीन आरोपियों के अलावा लूटकांड में शामिल 11 अन्य संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस की प्राथमिकता फरार आरोपियों को पकड़ने के साथ लूटे गए आभूषणों की बरामदगी करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed