मोबाइल चोरी के आरोप में शख्स की पिटाई के बाद मिली अनोखी सजा, वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेशक हम इस समय 21वीं सदी में जी रहे हैं लेकिन कुछ समय के अतंराल पर ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं जिनसे हमारी आधुनिकता पर सवाल खड़े हो जाते हैं। ग्रामीण इलाकों की बात करें तो वहां आज भी अजीबो-गरीब सजा सुनाई जाती है। देश में कई जगहों पर आज भी खाप पंचायतों का बोलबाला है। जिनके तानाशाही फैसलों को मानना लोगों की मजबूरी बन जाता है।
ऐसे ही पंचायत के तानाशाही फैसले का एक वीडियो बिहार के नालंदा जिले से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पहले एक शख्स की बड़ी निर्दयता से पिटाई की जाती है। इसके बाद उसे जमीन पर थूक चाटने के लिए मजबूर किया जाता है। वीडियो से मिली जानकारी के अनुसार शख्स पर मोबाइल चोरी करने का आरोप है। इसी अपराध की उसे यह कड़ी सजा मिली है।
घटना नालंदा जिले के सिरनामा गांव पंचायत की है। कहा जाता है कि यह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला है। वायरल वीडियो को देखकर लोग इसपर आपत्ति जता रहे हैं। इसी बीच पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं। पिछले साल भी इसी तरह की एक घटना नालंदा में हुई थी। जिसमें पीड़ित शख्स को जमीन से थूक चाटने के लिए कहा गया था।
Man thrashed and made to lick spit following a dispute with a group of men in Bihar's Nalanda. SP Sudhir Kumar Porika says 'One person has been arrested, search is on for others. We are further investigating this viral video." pic.twitter.com/EtNcnVOKhL
— ANI (@ANI) September 2, 2018