फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Man dies due to bullet injury in Harsh firing

Supaul: कोपरिया गांव में बारात के समय हुई हर्ष फायरिंग में व्यक्ति के गले में लगी गोली, इलाज के दौरान मौत

Tue, 07 Mar 2023 09:48 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 07 Mar 2023 09:48 AM IST
सार

कोपरिया गांव में बारात के आने के समय हर्ष फायरिंग के दौरान एक 50 वर्षीय व्यक्ति को गोली लग गई। सुपौल में इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन
Man dies due to bullet injury in Harsh firing
मृतक शोभा कांत का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना इलाके के कोपरिया गांव में हर्ष फायरिंग के दौरान एक 50 वर्षीय व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक शोभा कांत यादव उर्फ संजय यादव पिता भुवनेश्वर यादव त्रिवेणीगंज थाना इलाके के फला गढ़िया उत्तर पंचायत अंतर्गत कोपरिया गांव के वार्ड नंबर 13 निवासी है।

विज्ञापन


दरअसल कोपरिया गांव के निवासी दुखी यादव की बेटी की शादी सोमवार की रात थी। दुखी यादव ने अपनी बेटी की शादी में अपने रिश्तेदारों के अलावा गांव के तमाम लोगों को शादी में निमंत्रण दिया था। शादी समारोह में मृतक के साथ-साथ उनके भाइयों और भतीजे को शादी में न्योता था। 
विज्ञापन


मृतक के भतीजे 25 वर्षीय चंचल कुमार ने बताया उसके बड़े पापा शादी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से बारात दरवाजे पर पहुंच रही थी। इसी दरमियान गोली की आवाज़ सुनाई दी। देखा कि बड़े पापा शोभा कांत यादव के गले में गोली लगने से जख़्मी होकर वो नीचे गिरे हुए थे। उसने बताया कि गांव के ही वार्ड नंबर एक निवासी दिनेश यादव का बेटे 30 वर्षीय पप्पू कुमार यादव ने गोली चलाई थी। इधर, घायल को त्रिवेणीगंज अनुमंडल अस्पताल में ले जाया गया। जहां गंभीर स्थिति के मद्देनज़र चिकित्सक ने सुपौल रेफर कर दिया। परिजन उसे सुपौल एडमिट कराया। जहां रविवार के रात करीब दो बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही जहां परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। वहीं परिजनों ने आरोपियों को जल्द पकड़ने के लिए  पुलिस प्रशासन से मांग की है। हालांकि त्रिवेणीगंज थाना अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि हर्ष फायरिंग में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने का भरोसा भी दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed