{"_id":"5e4e836f8ebc3ef27a44fffa","slug":"man-attempts-self-immolation-in-front-of-bihar-police-hq","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: पुलिस मुख्यालय के सामने आत्मदाह का प्रयास, शख्स को पकड़कर अस्पताल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: पुलिस मुख्यालय के सामने आत्मदाह का प्रयास, शख्स को पकड़कर अस्पताल भेजा
Thu, 20 Feb 2020 06:32 PM IST
योगेश साहू
पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 20 Feb 2020 06:32 PM IST
सार
पटना में बिहार पुलिस के मुख्यालय के सामने आत्मदाह का प्रयास करने वाले शख्स ने राज्य सरकार पर लोगों को हत्या के झूठे मामलों में फंसाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंदूवादी संगठन से जुड़े एक व्यक्ति ने मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को पटना में बिहार पुलिस के मुख्यालय के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। शख्स ने राज्य सरकार पर लोगों को हत्या के झूठे मामलों में फंसाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, आत्मदाह का प्रयास करने वाले शख्स राजीव ब्रह्मर्षि ने इस संबंध में पहले ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें उसने खुद के आत्मदाह करने की जानकारी दी थी, यह जानकारी होने पर पुलिस ऐसी किसी घटना के लिए पहले से तैयार थी।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि जैसे ही उक्त शख्स ने खुद को आग लगाने का प्रयास किया, तभी उसे कुछ पुलिस कर्मचारियों ने पकड़ लिया। उसे पहले से मौजूद एंबुलेंस में बैठाया गया और नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि हमें यहां एक व्यक्ति के बारे में सूचना मिली थी कि वह खुद के आत्मदाह की धमकी दे रहा था। एहतियात के तौर पर यहां बेली रोड स्थित सरदार पटेल भवन (बिहार पुलिस मुख्यालय) के सामने पुलिसकर्मी और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे।
उन्होंने कहा कि आत्मदाह करने जा रहे शख्स को समय रहते ही पकड़ लिया गया। उन्होंने कहा कि कानून के अनुसार आरोपी शख्स के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि आरोपी शख्स ब्रह्मर्षि ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति के लिए फुलवारी शरीफ घटना जैसे मामलों में हिंदू कार्यकर्ताओं को झूठा फंसाए जाने का आरोप लगाया है।
पिछले साल 21 दिसंबर को फुलवारी शरीफ पुलिस स्टेशन क्षेत्र के हारून नगर इलाके में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सीएए-एनपीआर-एनआरसी के विरोध में राज्यव्यापी बंद के दौरान हिंसा और पत्थरबाजी का मामले सामने आए थे।