फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Mamata Banerjee at a rally in Patna against DeMonetisation

ममता ने की लालू की प्रशंसा, इशारों में नीतीश को कहा 'गद्दार'

Wed, 30 Nov 2016 06:51 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 Nov 2016 06:51 PM IST
विज्ञापन
Mamata Banerjee at a rally in Patna against DeMonetisation
- फोटो : ani

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नोटबंदी को लेकर बुधवार को पटना में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान ममता ने आरजेडी के अध्यक्ष  लालू प्रसाद की प्रशंसा की तो इशारों- इशारों में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गद्दार बताया। हालांकि ममता ने नीतीश का नाम नहीं लिया, लेकिन बिहार की राजधानी में आकर ऐसा बयान दिए जाने को स्वाभाविक तौर पर नीतीश से ही जोड़ कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन

ममता ने यहां पीएम नरेंद्र मोदी के साथ-साथ नीतीश कुमार पर भी जमकर हमला किया। ममता ने कहा कि जो पार्टियां नोटबंदी के मुद्दे हमारा समर्थन कर रही हैं, मैं उन्हें शुक्रिया अदा करती हूं और जो समर्थन नहीं कर रहे हैं वे गद्दार हैं। ममता ने लालू प्रसाद की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि लालू जी का इज्जत  इसलिए करते हैं क्योंकि वो साथ दिए हैं।

विज्ञापन
पीएम पर निशाना साधते हुए ममता ने कहा कि बिग बाजार का बिग बॉस हमारे देश का प्रधानमंत्री हो गया है। उन्होंने कहा कि बच्चे भी इन दिनों कह रहे हैं कि कि पेटीएम का दूसरा नाम पेपीएम है। ममता ने कहा कि दिक्कत के समय घर की औरत ही अपनी सेविंग देती है, मोदी ने वह सबकुछ ले लिया। यह स्त्रीधन और स्त्री शक्ति का अपमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता ने कहा कि आज 70 साल फिर आजदी छीन ली गयी, रोटी कपड़ा, मकान छीन लिया गया। इंडिया में आज सुपर इमरजेंसी,  फाइनेंसियल इमरजेंसी लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को जिस जनता का साथ मिला है उससे डरना चाहिए, उनकी इज्जत करनी चाहिए।  बिहार में एमपी, विधायक ने पहले जमीन कैसे खरीदा इस पर से पर्दा उठना चाहिए।  ममता ने आगे कहा कि बीजेपी पार्टी जो इतना रैली करती है इतना शाही खाना खाती है, हवाई जहाज में घुमती है इसका भी हिसाब देना चाहिए।

धरना में टीएमसी के नेता समेत राजद और समाजवादी पार्टी के नेता भी पहुंचे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed