ममता ने की लालू की प्रशंसा, इशारों में नीतीश को कहा 'गद्दार'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नोटबंदी को लेकर बुधवार को पटना में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान ममता ने आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद की प्रशंसा की तो इशारों- इशारों में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गद्दार बताया। हालांकि ममता ने नीतीश का नाम नहीं लिया, लेकिन बिहार की राजधानी में आकर ऐसा बयान दिए जाने को स्वाभाविक तौर पर नीतीश से ही जोड़ कर देखा जा रहा है।
ममता ने यहां पीएम नरेंद्र मोदी के साथ-साथ नीतीश कुमार पर भी जमकर हमला किया। ममता ने कहा कि जो पार्टियां नोटबंदी के मुद्दे हमारा समर्थन कर रही हैं, मैं उन्हें शुक्रिया अदा करती हूं और जो समर्थन नहीं कर रहे हैं वे गद्दार हैं। ममता ने लालू प्रसाद की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि लालू जी का इज्जत इसलिए करते हैं क्योंकि वो साथ दिए हैं।
ममता ने कहा कि आज 70 साल फिर आजदी छीन ली गयी, रोटी कपड़ा, मकान छीन लिया गया। इंडिया में आज सुपर इमरजेंसी, फाइनेंसियल इमरजेंसी लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को जिस जनता का साथ मिला है उससे डरना चाहिए, उनकी इज्जत करनी चाहिए। बिहार में एमपी, विधायक ने पहले जमीन कैसे खरीदा इस पर से पर्दा उठना चाहिए। ममता ने आगे कहा कि बीजेपी पार्टी जो इतना रैली करती है इतना शाही खाना खाती है, हवाई जहाज में घुमती है इसका भी हिसाब देना चाहिए।
धरना में टीएमसी के नेता समेत राजद और समाजवादी पार्टी के नेता भी पहुंचे।
Big Bazar ka Bigg Boss hamare desh ka Pradhan mantri hogaya hai: WB CM in Patna #DeMonetisation pic.twitter.com/GogU2YTOGo
— ANI (@ANI_news) November 30, 2016