{"_id":"6405e3541299a9f2e8014184","slug":"major-decisions-taken-in-the-important-meeting-of-bihar-s-nitish-kumar-cabinet-during-the-budget-session-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : नीतश कैबिनेट की बैठक में 12 एजेंडों पर लगी मुहर, दरभंगा AIIMS के लिए 150 KM जमीन देगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : नीतश कैबिनेट की बैठक में 12 एजेंडों पर लगी मुहर, दरभंगा AIIMS के लिए 150 KM जमीन देगी सरकार
Mon, 06 Mar 2023 09:17 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 06 Mar 2023 09:17 PM IST
सार
Bihar Cabinet Meeting : वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट सत्र के दौरान सोमवार को बिहार की नीतीश कुमार सरकार की मंत्रिमंडल की पहली बैठक हुई। बैठक में कुल 12 प्रस्तावों पर मुहर लगी।
विज्ञापन
नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार की नीतीश कुमार सरकार वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट सत्र के दौरान सोमवार को मंत्रिमंडल की पहली बैठक में 12 प्रस्तावों पर स्वीकृति की जानकारी सामने आ रही है, हालांकि इसमें शिक्षकों के लिए संभावित नई नियमावली का जिक्र नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
डेढ़ सौ एकड़ जमीन देने के प्रस्ताव पर मुहर लगी
कैबिनेट मीटिंग में दरभंगा एम्स के लिए डेढ़ सौ एकड़ जमीन देने के प्रस्ताव पर मुहर लगी। दरअसल 1264 करोड़ की लागत से बन रहे एम्स के लिए सरकार को जमीन देनी है समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एम्स के लिए जमीन देने की बात भी कही थी इसके बाद दरभंगा में डेढ़ सौ एकड़ जमीन चिन्हित की गई और अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
छात्रों को भी 40% तक का आरक्षण दिया जाएगा
वही कनीय अभियंता नियुक्ति नई नियमावली को भी स्वीकृति दे दी गई है। इसके तहत बिहार से उत्तीर्ण छात्रों को सरकार की बहाली में वेटेज दिया जाएगा। वहीं राज्य के सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी कॉलेज से पास छात्रों को भी 40% तक का आरक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा कैबिनेट ने छपरा में पावर ग्रिड के लिए जमीन आवंटित करने के साथ बक्सर और समस्तीपुर में खनिज संपदा की तलाश के लिए खान एवं भूतत्व विभाग को जमीन हस्तांतरित करने की मंजूरी दी।
विज्ञापन