फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Major bus accident in bihar patna 4 people dead

बिहार: यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत, 30 घायल

Fri, 26 Oct 2018 02:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Fri, 26 Oct 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
Major bus accident in bihar patna 4 people dead
बस दुर्घटना

बिहार के पटना में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां अगमकुंआ इलाके में एक यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई है। खबरों के मुताबिक, इस गंभीर हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 30 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बस के नीचे कई लोग दबे हो सकते हैं। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, बस की गति काफी तेज थी। पटना के मीठापुर बस स्टैंड से रोसड़ा जाने के लिए बस खुली थी, लेकिन धुनकी मोड़ के पास जाकर बस हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में घायल लोगों को पीएमसीएच और एनएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ये हादसा एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश में हुआ। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, हादसे के तुरंत बाद मौके पर एसएसपी मनु महाराज भी पहुंचे हैं। फिलहाल राहत-बचाव कार्य जारी है। पुलिस के अलावा स्थानीय लोग भी घायलों की मदद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed