{"_id":"6862623df4582e40550813f1","slug":"major-accident-of-vande-bharat-express-train-averted-in-bihar-one-died-in-collision-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat: बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का बड़ा हादसा टला, टक्कर से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vande Bharat: बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का बड़ा हादसा टला, टक्कर से एक की मौत
Mon, 30 Jun 2025 03:39 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शेखपुरा
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Mon, 30 Jun 2025 03:39 PM IST
सार
बिहार के शेखपुरा जिले में वंदे भारत ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। नवादा से क्यूल जा रही ट्रेन शेखपुरा जंक्शन के पास पटरी पर आए दो भैंसों से टकरा गई।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के शेखपुरा जिले में सोमवार को वंदे भारत ट्रेन एक हादसे का शिकार हो गई। नवादा से क्यूल की ओर जा रही वंदे भारत ट्रेन शेखपुरा जंक्शन पार करने के बाद जखराज स्थान रेलवे फाटक के पास दो भैंसों से टकरा गई। इस दौरान भैंसों को बचाने की कोशिश कर रहे पशुपालक ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। अचानक दो भैंसें रेलवे ट्रैक पर आ गईं, जिन्हें बचाने के लिए 50 वर्षीय गोपाल यादव, निवासी कच्ची रोड (नगर थाना क्षेत्र), पटरी पर पहुंचे। तभी वंदे भारत ट्रेन की जोरदार टक्कर से मौके पर ही गोपाल यादव की मौत हो गई। घटना में उनके दोनों भैंसों की भी जान चली गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मृतक का शव क्षत-विक्षत हो गया।
हादसे के बाद लोको पायलट ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। अचानक ब्रेक लगने से ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई। टेक्निकल टीम ने प्राथमिक जांच के बाद ट्रेन को दो मिनट में ही रवाना कर दिया। हालांकि, ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त पाया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अचानक तेज बहाव में बहने लगी लड़कियां, गांव के युवकों ने ऐसे बचाई जान
सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में रेलवे प्रशासन को लेकर आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेन को क्यूल-गया रेलखंड पर बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतज़ाम के चला दिया गया है। ट्रेन की रफ्तार आमतौर पर 95-100 किलोमीटर प्रति घंटा होती है, जबकि शेखपुरा के इस क्षेत्र में रेल पटरी के दोनों ओर घनी आबादी है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि रेलवे ने अब तक न तो बैरिकेडिंग की है और न ही अंडरपास या अन्य सुरक्षा उपाय किए हैं। लोगों ने मांग की है कि इस रेलखंड पर सुरक्षा के मानकों को जल्द लागू किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं रोकी जा सकें। रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।