फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Maha gathbandhan candidate in Bihar Upendra Prasad injured in road accidents

बिहार में महागठबंधन के उम्मीदवार उपेंद्र प्रसाद सड़क दुर्घटना में घायल, हत्या की कोशिश का लगाया आरोप

Sun, 31 Mar 2019 07:55 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आसिम खान Updated Sun, 31 Mar 2019 07:55 AM IST
विज्ञापन
Maha gathbandhan candidate in Bihar Upendra Prasad injured in road accidents
उपेंद्र प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया

बिहार के औरंगाबाद से महागठबंधन के उम्मीदवार उपेंद्र प्रसाद एक कार दुर्घटना नें घायल हो गए। मामला औरंगाबाद के रिसियप थाना क्षेत्र में बिजहर गांव के समीप एनएच 139 का है। जहां पर सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी ने उपेंद्र प्रसाद की स्कॉर्पियो का टक्कर मार दी। हादसे में उपेंद्र को काफी चोट आई है जबकि उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 

विज्ञापन


घटना के बाद लोगों ने सड़क को जाम कर हंगामा शुरू कर दिया और इसे हत्या की कोशिश करने का आरोप बताया। जीतन राम मांझी की पार्टी हम से उम्मीदवार उपेंद्र प्रसाद ने इस घटना को लेकर हत्या की साजिश का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि ये एक दुर्घटना है। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर रिसियप थाने की पुलिस मौके पर पहुंची बोलेरो में सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सड़क दुर्घटना में 'हम' प्रत्याशी उपेंद्र प्रसाद समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed