फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Madhepura Singheshwar Main road accident, Three youth Burnt Alive infront of Pappu Yadav

बिहार में बड़ा हादसा: पप्पू यादव के सामने तीन युवकों की जिंदा जलकर मौत, बोले- हमने बचाने की कोशिश की लेकिन बच नहीं सका

Thu, 28 Apr 2022 11:08 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 28 Apr 2022 11:08 AM IST
सार

बिहार के मधेपुरा में एक भीषण हादसे में तीन युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। बुधवार की देर रात कार और बाइक में इतनी जोरदार टक्कर हुई कि आग लग गई।

विज्ञापन
Madhepura Singheshwar Main road accident, Three youth Burnt Alive infront of Pappu Yadav
पप्पू यादव आग बुझाते हुए - फोटो : Social media

विस्तार

बिहार के मधेपुरा में एक भीषण हादसे में तीन युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। बुधवार की देर रात कार और बाइक में इतनी जोरदार टक्कर हुई कि आग लग गई। आग लगने से बाइक सवार तीनों युवक जिंदा जल गए और अस्पताल में इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जब युवक जिंदा जल रहे थे उसी समय जन अधिकार पार्टी के मुखिया पप्पू यादव का काफिला गुजर रहा था। पप्पू ने जब ये नजारा देखा तो उन्होंने  तुरंत आपनी गाड़ी रोकी और आग बुझाने में लग गए लेकिन दुर्भाग्यवश वे सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन


कैसे घटी घटना 
मधेपुरा-सिंहेश्वर मुख्य मार्ग के पथराहा के समीप एनएच-106 पर हुई है। बाइक सवार तीनों युवक बिहारीगंज से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक की टक्कर एक कार से हो गई जिसके बाद बाइक में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज उठी कि तीनों में से किसी को संभलने का मौका नहीं मिल सका और देखते-देखते तीनों आग की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। बताया जा रहा कि उसी समय जन अधिकार पार्टी के मुखिया पप्पू यादव का काफिला गुजर रहा था। पप्पू ने जब ये नजारा देखा तो उन्होंने  तुरंत आपनी गाड़ी रोकी और आग बुझाने में लग गए लेकिन दुर्भाग्यवश वे सफल नहीं हो सके।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed