{"_id":"5a255c824f1c1b60678bf41c","slug":"madhepura-mp-pappu-yadav-announces-reward-of-five-lakh-rupees-for-killng-criminals-in-bihar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिहार: अपराधियों की हत्या करने पर मधेपुरा सांसद पप्पू यादव ने 5 लाख के इनाम की घोषणा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: अपराधियों की हत्या करने पर मधेपुरा सांसद पप्पू यादव ने 5 लाख के इनाम की घोषणा की
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:14 AM IST
विज्ञापन
पप्पू यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में इन दिनों राजनीति की भाषा में हिंसा का खुलेआम प्रदर्शन हो रहा है। पहले नेताओं ने एक दूसरे के लिए अमर्यादित और विवादित बयान दिए। अब कानून को ठेंगे पर रखकर राजनेता खुलेआम हिंसा को बढ़ावा देने वाले बयान दे रहे हैं। अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले सांसद पप्पू यादव ने हत्या करने वाले अपराधियों को मारने वाले को 5 लाख रुपये इनाम देने का ऐलान कर दिया।
जनाधिकार मोर्चा के सुप्रीमो और बिहार के मधेपुरा से सांसद पप्पू यादव ने वैशाली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'ओपन चैलेंज' दे डाला। पप्पू यादव ने नीतीश कुमार को चुनौती दे डाली है कि वो उन्हें एक महीने का समय और मौका दिया जाए और अगर इसके बाद बिहार में एक भी अपराधी बच गया तो वे राजनीति छोड़ देंगे। यादव ने कहा कि इन दोनों दावों के लिए वे कोर्ट में एफिडेविट भी करने को तैयार हैं।
यह भी पढ़ें: नक्सलियों को पप्पू यादव की सलाह, कहा -जवानों की नहीं, नेताओं की हत्या करो
विज्ञापन
गौरतलब है कि वैशाली के महनार में 3 दिन पहले व्यवसायी श्रवण जायसवाल की हत्या के बाद उनके परिजनों से मिलने यादव पहुंचे थे। पप्पू यादव की घोषणा सुनकर मृतक जायसवाल के परिजनों ने कहा कि अपराधियों को अगर पुलिस नहीं मारती है तो हम मार देंगे। मृतक के परिजनों ने बताया कि हत्या के साजिशकर्ता जेल में हैं तो यह सुनकर पप्पू यादव ने उन्हें जेल में मरवाने का सार्वजनिक तौर पर ऐलान कर दिया।
पप्पू यादव महनार रविवार देर रात पहुंचे थे। नेताओं के आने-जाने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। यादव ने नगर पंचायत अध्यक्ष सहदेव साह पर तंज कसते हुए कहा कि, यह महनार का दुर्भाग्य है कि यहां सहदेव साह जैसे अपराधी को वोट दिया और नगर पंचायत का अध्यक्ष बनाया। यादव ने खुले तौर आरोप लगाया कि नेता अपराधी को संरक्षण दे रहे हैं। ऐसे में लोकतंत्र को बचाने के लिए जनता को कानून अपने हाथ में लेना पड़ेगा।'

सर कलम करने पर 2 लाख का इनाम घोषित किया था
पप्पू यादव
- फोटो : अमर उजाला
पप्पू यादव ने बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था और अपराध, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों के विरोध में सात दिसंबर को महनार बंद का ऐलान किया है। इसके अलावा 10 दिसंबर को बिहार का सड़क और रेल चक्का जाम और 16 दिसंबर को बिहार बंद के साथ-साथ चरणबद्ध आंदोलन करने का ऐलान किया। उन्होंने सरकार से तुरंत तेजी से सुनवाई कर अपराधी को फांसी की सजा की भी मांग की है।
यह भी पढ़ें: भ्रष्टाचारियों को पीट पीटकर मार डालोः पप्पू यादव
गौरतलब है कि इससे पहले भी पप्पू यादव विवादित बयान देते रहे हैं। उन्होंने मोकामा में अपराधियों का सर कलम करने वालों को दो लाख रुपये इनाम देने का ऐलान किया था। मोकामा इलाके में आतंक का प्रयाय बन चुके कुख्यात अपराधी श्याम सुंदर यादव को क्लीन बोल्ड करने के लिए पप्पू यादव ने दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी।