पुलिसवाले ने की बेटी के प्रेमी की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के पटना जिले में बेरहमी की एक ऐसी घटना सामने आई जहां एक पुलिसवाले ने अपनी बेटी के प्रेमी को पहले अंधा किया फिर जान से मार दिया।
पुलिस के मुताबिक घटना दौलतपुर गांव की है, जहां राहुल कुमार (22) नई नौकरी को ज्वाइन करने से पहले अपनी प्रेमिका से मिलने शनिवार को छुपकर उसके घर पहुंचा।
जब लड़की के घर वालों को यह बात पता चली तो लड़की के पिता अभय सिंह ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिल कर राहुल को लोहे की सरियों से पीटा और जब वह अधमरा हो गया तो सिपाही ने अपने बेटों के साथ मिलकर उसकी आंख में सरिया घुसा दी।
प्रेमी के साथ दरिंदगी का खेल
दरिंदगी का खेल यहीं खत्म नही हुआ। इसके बाद उसने राहुल के पैरों में 5 गोलियां मारी और फिर सिर पर लगातार सरियों से हमला कर उसे वहीं मार डाला।
इस बीच लड़की ने अपने प्यार को बचाने के लिए परिवार से बहुत मिन्नतें की, लेकिन उसकी किसी न सुनी।
राहुल के पिता की शिकायत पर पुलिस ने सिपाही अभय सिंह और उसके दो बेटों को हिरासत में ले लिया है और बाकी फरार लोगों की तलाश जारी है।