बिहार में प्रेम विवाह करने पर देना होगा 'लवमैरिज टैक्स'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में एक प्रेमी युगल को प्रेम विवाह करने पर 50 हजार का लव मैरिज टैक्स अदा करने का फरमान सुनाया गया है। टैक्स अदा न करने पर गांव छोड़ने की चेतावनी दी गई है।
यह तालीबानी फरमान गांव के कुछ दबंगों की ओर से प्रेमी युगल और उनके परिजनों को सुनाया गया है। प्रेमी जोड़े की खता सिर्फ इतनी थी कि उसने अंतर जातीय विवाह किया था, जो गांव के दंबगों को रास नहीं आया। मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अंग्रेजी अखबार द हिंदू में छपी खबर के अनुसार बिहार के कैथर जिले के आजमनगर निवासी चंदन यादव (30) और सोनी देवी (22) ने छह माह पूर्व घर से भागकर शादी रचा ली थी।
मामले में कुछ दिन हंगामा मचने के बाद दोनों के परिवारवालों और गांव ने उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया था। जिसके बाद प्रेमी युगल घर लौट आया था। उनके गांव आने के कुछ दिन बाद गांव के ही कुछ दबंगों ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया।
50 हजार रुपये न देने पर गांव छोड़ने का फरमान
चंदन यादव ने बताया कि उनसे प्रोटेक्शन मनी या लव मैरिज टैक्स के तौर पर 50 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। पैसे न देने पर लगातार गांव से निकलने की धमकी दी जा रही है। उनका कहना था कि हमने बिरादरी से बाहर शादी की है इसलिए ये रकम चुकानी होगी।
चंदन की पत्नी सोनी देवी ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें धक्का देकर चोट पहुंचाने का भी प्रयास किया। चंदन यादव कैथर में वेटर के तौर पर काम करता था, लेकिन शादी के बाद वह लौट आया। इसके बाद से ही उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं।
मामले में उसने क्षेत्रीय विधायक महेन्द्र यादव से अपनी समस्या बताई। जिसके बाद विधायक ने कैथर के एसपी क्षत्रणैल सिंह को मामले से अवगत कराया। एसपी का कहना था मामले में पुलिस को जांच करने के आदेश दे दिए गए हैं। अगर मामला सही पाया जाता है तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।