फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Love Jihad: Sexually exploited, married by changing religion, model raped, police arrested accused from Araria

Ranchi Love Jihad : यश बनकर यौन शोषण किया, फिर धर्म बदल निकाह के लिए ब्लैकमेल किया; बस, बच गई जान

Thu, 15 Jun 2023 04:34 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 15 Jun 2023 04:34 PM IST
सार

Bihar : तनवीर अख्तर पिछले कुछ दिनों से नेपाल में छिप कर रहा था। रांची पुलिस को उसका लोकेशन का पता चला। इसके बाद अररिया पुलिस की मदद से छापेमारी कर उसे अररिया के सिकटी थाना क्षेत्र कुआपोखर चौक के पास गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Love Jihad: Sexually exploited, married by changing religion, model raped, police arrested accused from Araria
तनवीर अख्तर उर्फ मो लैक खान का फाइल फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

यश बनकर मॉडल का यौन शोषण और धर्मांतरण कर निकाह के लिए दबाव बनाने वाले तनवीर अख्तर उर्फ मो. लैक खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने के बाद रांची ले जाएगी। पुलिस पिछले कई दिनों से आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही थी। रांची पुलिस का कहना है कि पीड़ित मॉडल ने 29 मई को मुंबई के वर्सोवा पुलिस थाने में शिकायत की थी। चूंकि घटना रांची की थी तो मुंबई पुलिस ने रांची पुलिस को मामला सौंप दिया था। वर्सोवा पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ धारा 376(2) (N), 328, 506, 504, 323 और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।  

विज्ञापन


कुआपोखर चौक के पास से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
पुलिस के अनुसार, तनवीर अख्तर पिछले कुछ दिनों से बिहार-नेपाल बॉर्डर के पास सिकटी थाना इलाके में छिपा था। रांची पुलिस को उसके टावर लोकेशन का पता चला। इसके बाद अररिया पुलिस की मदद से छापेमारी कर उसे सिकटी थाना क्षेत्र कुआपोखर चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया। सिकटी थानेदार हरेश तिवारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे रांची कोर्ट भेज दिया जाएगा। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन


तनवीर की हरकत से परेशान हो कर वो रांची छोड़कर मुंबई चली गई
भागलपुर की लड़की माडलिंग सीखने रांची गयी थी। मॉडलिंग सिखाने वाले तनवीर अख्तर ने खुद को यश (हिन्दू) बता कर उससे दोस्ती की। बाद में उसपर धर्म परिवर्तन करने और शादी करने का दबाव बनाने लगा। पीड़ित मॉडल ने आरोप लगाया कि तनवीर ने पहली बार 2021 में उसका रेप किया था। इसके बाद आपत्तिजनक फोटो वीडियो बना लिया। इसके बाद फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण करने लगा। तनवीर की हरकत से परेशान हो कर वो रांची छोड़कर मुंबई चली गई। लेकिन, तनवीर वहां भी पीछा करते पहुंच गया। पीड़िता को  तनवीर हर हाल में उसकी मर्जी के खिलाफ शादी करना चाहता था । परेशान हो कर मॉडल ने मुंबई पुलिस से शिकायत की थी। पीड़ित मॉडल ने बताया कि तनवीर ने उसकी कुछ आपत्तिजनक फोटो उसकी मां और भाई को भी भेज दी थी। इसके बाद मैंने सुसाइड की कोशिश की। लेकिन, एक रिश्तेदार ने ऐसा करने से रोक लिया। इसी बीच उसे मजबूरी में बैंकॉक शूट पर जाना पड़ा। तनवीर वहां भी पहुंच गया और उसके साथ फिर से रेप किया। इसके बाद उससे फिर से पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed