फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Love jihad case in Bihar News, fake love story of boy with fake religious identity trapped up girl for sale

सोशल मीडिया से लव जिहाद : धर्म बदलकर सोशल मीडिया से फांसा, यूपी से बिहार लाकर बेच रहा था... किस्मत से बच गई

Fri, 09 Feb 2024 04:38 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 09 Feb 2024 04:38 AM IST
सार

Bihar News : यह प्यार नहीं, उसके नाम पर फांसकर लड़की को बेचने की साजिश थी। बिहारी लड़के ने सोशल मीडिया पर अपनी धार्मिक पहचान बदलकर फर्जी तरीके से यूपी की लड़की को फांसा था। किस्मत अच्छी थी कि बिकने से पहले सच जान गई।

विज्ञापन
Love jihad case in Bihar News, fake love story of boy with fake religious identity trapped up girl for sale
लव जिहाद (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढी में लव जिहाद का मामला सामने आया है। एक मुस्लिम लड़का हिंदू बनकर गोरखपुर की रहने वाली एक लड़की को सोशल मीडिया के माध्यम से प्यार के जाल में फंसाया और तीन दिन तक होटल में रखने के बाद उसे रेड लाइट एरिया में बेचने की कोशिश की। आरोपी युवक सीतामढ़ी जिले के राजोपट्टी मुहल्ले का रहने वाला है जबकि लड़की गोरखपुर की रहने वाली है। 
विज्ञापन

सोशल मीडिया के जरिए करीब आए दोनों 

बताया रहा रहा है कि आरोपी युवक ने नाबालिग लड़की के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उसको हिंदू बनकर प्यार के जाल में फंसाया। इसके बाद उसे झांसे में लेकर इलाज कराने के बहाने गोरखपुर से पटना बुला लिया। फिर, उसे सीतामढ़ी ले गया। वहां एक होटल में रखा। तीन दिनों तक होटल में रखने के बाद उसके साथ गंदा काम किया। जब लड़की को पता चला कि  वह गलत लोगो के जाल में फंस चुकी है तो वो होटल से भागने की कोशिश की। 

विज्ञापन

 

लोगों ने लड़की को रोते देखा तो मामले का खुलासा हुआ

भागने के दौरान लड़का मो. अनीश उसका पीछा करता रहा। तबतक लड़की को रास्ते में रोता बिलखता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बचपन बचाओ आंदोलन के टीम को दे दी। इतना ही नही स्थानीय पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। तबतक लड़का भी उसका पीछा करते हुए वहा पहुंचा और लड़की और लड़का दोनो को पुलिस कस्टडी में लिया गया। लड़की ने महिला थाने पर काउंसिलिंग के दौरान यह बताया की किस तरीके से हिंदू बनकर उसे प्यार के जाल में फसाया गया और उसके साथ गलत काम किया। इतना ही नही उसे जबरन नशा का टेबलेट भी दिया जाता था। बतादें कि आरोपी युवक को स्थानीय लोगों ने पिटाई भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

लड़की को रेड लाइट एरिया में बेचने में फिराक में था
मामले में सीतामढ़ी एसपी के निर्देश पर आरोपी युवक के खिलाफ सीतामढ़ी के महिला थाने में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और लड़की को काउंसलिंग के बाद उसे उसके घर भेजने की तैयारी में पुलिस जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि लड़की को झांसे में लेकर आरोपी युवक उसे सीतामढ़ी के रेड लाइट एरिया में बेचने के फिराक में था। मामले में एएसपी  मनोज राम ने बताया कि बचपन बचाओ की टीम को सूचना मिलने पर पता चला की एक लड़की को बहला फुसला कर यहां लाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। जिस मामले में पुलिस त्वरित कारवाई करते हुए लड़की को बरामद कर अग्रेतर करवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed