फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Loksabha election 2019: Narendra modi and Nitish Kumar will be face of NDA in Bihar says JDU

लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार होंगे बिहार में राजग का चेहरा

Thu, 13 Sep 2018 08:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Thu, 13 Sep 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
Loksabha election 2019: Narendra modi and Nitish Kumar will be face of NDA in Bihar says JDU
नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने लोकसभा चुनाव से पहले साफ कर दिया है कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के दो चेहर होंगे। पहला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। इस बात की जानकारी बिहार अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने दी। सिंह ने उम्मीद जताई कि सितंबर महीने के आखिर तक भाजपा और जदयू के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर समझौता हो जाएगा। 

विज्ञापन


वशिष्ठ नारायण सिंह अपने आवास पर मीडिया से रू-ब-रू थे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर अपने कार्यों से देश में अपनी एक खास पहचान बनाई है। इसलिए वे आगामी आम चुनावों में पार्टी का चेहरा होंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री राजग का चेहरा होंगे जिन्होंने विकास की राजनीति को आगे बढ़ाया है। 
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि 16 सितंबर को जदयू प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। बैठक में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की रणनीति पर विचार विमर्श होगा। इसमें जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार और और पार्टी के महाचिव केसी त्यागी भी मौजूद होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राजग में सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत आगे बढ़ चली है। उम्मीद है अगले महीने तक भाजपा, जदयू, लोजपा और रालोसपा के बीच सीटों के बंटवारे का मुद्दा सुलझ जाएगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार इस बारे में अगले महीने घोषणा करेंगे।

सीटों के तालमेल को लेकर एनडीए के दलों के बीच कई दौर में बातचीत हो चुकी है। भाजपा के साथ भी सीट समझौते को लेकर बातचीत सकारात्मक है और चारों दलों में कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा, इसका फैसला महीने के आखिर तक हो जाएगा। 

भाजपा का 40 सीट जीतने का लक्ष्य 

Loksabha election 2019: Narendra modi and Nitish Kumar will be face of NDA in Bihar says JDU
सुशील मोदी

भाजपा की बोधगया में बुधवार को दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। पार्टी ने अपने नेता-कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाने की जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा गांवों में जाएगी और आम लोगों से संवाद स्थापित करेगी। पार्टी के नेता, कार्यकर्ता गांवों में रात बिताएंगे और स्थानीय लोगों से रूबरू होंगे। 

नेताओं ने माना कि हाल के दिनों में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की चुनौतियां बढ़ी हैं, लेकिन इस चुनौती को अवसर में बदलने की जिम्मेवारी भी पार्टी की है। सूबे में पार्टी अपनी जमीनी ताकत का विस्तार करेगी और संगठन को और धारदार बनाएगी।

पार्टी ने कार्यकर्ताओं को सभी 40 लोकसभा सीट को लेकर अपनी रणनीति को आम आदमी तक पहुंचाने का दायित्व सौंपा। पार्टी अपने एक-एक कार्यकर्ता की ताकत का इस्तेमाल करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed