फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabhe elections 2019: mahagathbandhan candidate Kirti Azad filed nomination from Dhanbad seat

महागठबंधन के उम्मीदवार कीर्ति आजाद ने धनबाद लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन पत्र

Mon, 22 Apr 2019 08:54 AM IST
आसिम खान भाषा, धनबाद
भाषा, धनबाद Published by: आसिम खान Updated Mon, 22 Apr 2019 08:54 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabhe elections 2019: mahagathbandhan candidate Kirti Azad filed nomination from Dhanbad seat
राहुल गांधी के साथ कीर्ति आजाद (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

दरभंगा से तीन बार सांसद रहे कांग्रेस के नेता कीर्ति आजाद ने शनिवार को धनबाद लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा के पूर्व सांसद और हाल में कांग्रेस में शामिल हुए कीर्ति आजाद इस बार यहां से महागठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर भाजपा के सांसद पीएन सिंह के खिलाफ ताल ठोक रहे हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस के धनबाद से उम्मीदवार आजाद ने यहां से अपना पर्चा दाखिल किया। हालांकि उनके नामांकन दाखिल करने के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार, गठबंधन सहयोगी झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन और झारखंड विकास मोर्चा के मुखिया बाबूलाल मरांडी वादा करके भी नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन


पर्चा दाखिल करने के बाद आजाद ने पीएन सिंह पर क्षेत्र के विकास में कोई बडा योगदान न करने के आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि सिंह धनबाद में मेडिकल कॉलेज और कोई बड़ी परियोजना नहीं ला सके। लेकिन यदि वह यहां से चुने गये तो वह धनबाद के लोगों के मुद्दों को जोरशोर से उठायेंगे। बाद में कीर्ति आजाद की रैली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed