{"_id":"6627e49e8ad99e405a0f7f26","slug":"lok-sabha-rajnath-singh-targeted-rjd-party-lalu-yadav-family-and-congress-2024-election-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha : राजनाथ सिंह राजद और कांग्रेस पर जमकर बरसे, कहा- समाज को बांटकर ये बनाना चाहते हैं सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha : राजनाथ सिंह राजद और कांग्रेस पर जमकर बरसे, कहा- समाज को बांटकर ये बनाना चाहते हैं सरकार
Tue, 23 Apr 2024 10:11 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 23 Apr 2024 10:11 PM IST
सार
Bihar : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बिहार पहुंचे, जहां उन्होंने लालू परिवार और राहुल गांधी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि बिहार को इन लोगों ने बर्बाद किया है। राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि देश बनाने के लिए करनी चाहिए।
विज्ञापन
भागलपुर में भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भागलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने लालू परिवार और राहुल गाँधी पर जमकर बरसे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजद के हुकुम और हुकूमत को अपने लंबे समय तक देखे हैं। इसकी सारी शक्ति इसी में खर्च हो जाती है। कैसे गांव देहात को पिछड़ा बनाकर रखा है। देश और बिहार की जनता को इन लोगों ने मूर्ख बनाकर रखा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि जो सपना बाबा भीमरव अंबेडकर ने देखा था, कर्पूरी ठाकुर ने देखा था, अगर उसे सचमुच कोई पूरा कर रहा है तो वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस धर्म के आधार पर समाज को बांटकर सरकार बनना चाहती है
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस पर जमकर बोले। उन्होंने कहा कि बिहार को इन लोगों ने बर्बाद किया है। खासकर राजद और कांग्रेस ने। सारे देशों में बिहार की चर्चा है कि वहां जंगल राज है। भारत में मुख्य्मंत्री और मंत्री जेल जा रहे हैं। क्या यह काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है? रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं करनी चाहिए बल्कि देश बनाने के लिए करनी चाहिए। हमारी सरकार ने किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया है। पक्का मकान अगर मिला है तो सभी धर्म के लोगों को मिला है। किस धर्म के लोगों को राशन देना चाहिए किस धर्म को नहीं देना चाहिए हमारी सरकार ने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन
अब जल्द ही बुझ भी जायेगी लालटेन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ने इस बार फैसला कर लिया है कि अगर किसी के साथ रहेगी तो वह भारतीय जनता पार्टी के साथ रहेगी। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि राजद के लोग कहते हैं कि लालटेन जल रही है और जलती रहेगी लेकिन मैं कहता हूं कि लालटेन अब भभक गई है और तेल भी खत्म हो गया है। लालटेन अब जल्द ही बुझ भी जायेगी। उन्होंने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि वह यहां पर चरवाहा मॉडल की बात करते हैं।
विज्ञापन