फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha: Prashant Kishor targeted Lalu's statement, RJD party did not make Muslim as Deputy CM 2024 election

Lok Sabha : लालू के बयान पर प्रशांत किशोर बरसे, कहा-  किसी मुसलामान को क्यों नहीं बना दिया डिप्टी सीएम

Wed, 08 May 2024 04:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 08 May 2024 04:43 PM IST
सार

Bihar : मुसलमान 32 साल से लालटेन को वोट दे रहे हैं, समय आ गया है जब मुसलमानों को लालू से पूछना चाहिए कि मुसलमान को आजतक उप-मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया या कोई बड़ा मंत्रालय क्यों नहीं दिया ?

विज्ञापन
Lok Sabha: Prashant Kishor targeted Lalu's statement, RJD party did not make Muslim as Deputy CM 2024 election
प्रशांत किशोर और लालू प्रसाद यादव के साथ तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
किसी भी जाति और धर्म को लेकर बयान नहीं देने का चुनाव आयोग ने निर्देश दिया था। लेकिन अपने वोट को बनाने के लिए नेता लगातार ऐसे बयानबाजी कर रहे हैं। ऐसे में लालू प्रसाद यादव का एक बयान काफी चर्चे में है। अपने एक बयान में लालू प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा वाले लोग भड़का रहे हैं। भाजपा वाले सभी डर गये हैं इसलिए वे लोग संविधान को ख़त्म करना चाहते हैं, लोकतंत्र को खत्म कर देना चाहते हैं। मुसलमानों को आरक्षण मिलना ही चाहिए। अब प्रशांत किशोर ने लालू प्रसाद के बयान पर पलटवार किया है। पीके ने कहा कि मुसलमान 32 साल से लालटेन को वोट दे रहे हैं, समय आ गया है जब मुसलमानों को लालू से पूछना चाहिए कि मुसलमान को आजतक उप-मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया या कोई बड़ा मंत्रालय क्यों नहीं दिया ?
विज्ञापन


बिहार में सबसे गरीब मुसलमान 
प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं बिहार में 18 महीने से पैदल चल रहा हूं, 5 हजार से ज्यादा गांव में जाने के बाद मैं रोज मंच से कहता हूं कि दलितों के बाद सबसे ज्यादा गरीब, बदहाल, फटेहाल अगर बिहार में कोई है तो वो मुसलमान है। लेकिन 32 साल से मुसलमानों ने लालटेन का साथ नहीं छोड़ा है। 30-32 सालों में मुसलमानों ने RJD से कभी नहीं पूछा कि आपके नेता सड़क और ग्रामीण कार्य मंत्री रहे फिर हमारे गांव में सड़क, नाली और गली क्यों नहीं बना है? आप स्वास्थ्य मंत्री थे फिर बच्चों के लिए अस्पताल और दवाई क्यों नहीं है? आप शिक्षा मंत्री थे फिर हमारे बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था क्यों नहीं हुई? मुसलमान इन सारी परेशानियों के बावजूद लालटेन को वोट देता है। प्रशांत किशोर ने कहा कि जब तक आप समाज में सुधार नहीं लाएंगे, आपके बच्चे गुजरात और तमिलनाडु में जाकर मजदूरी ही करेंगे, फिर यहां के लोगो का भला कैसे होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed