फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha: Pawan Singh started 2024 election campaign from Karakat Aurangabad Lok Sabha constituency bihar

Lok Sabha : भोजपुरी सिने स्टार पवन सिंह देव सूर्य मंदिर में मत्था टेका, काराकाट से किया चुनावी आगाज

Sun, 21 Apr 2024 07:30 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 21 Apr 2024 07:30 PM IST
सार

Bihar : भोजपुरी सिने स्टार और गायक पवन सिंह चुनावी आगाज कर दिया है। वह अति प्राचीन त्रेतायुगीन और विश्व प्रसिद्ध सौर तीर्थस्थल देव पहुंचकर  चुनावी जीत के लिए आर्शीवाद मांगा। फिर काराकाट संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान का आगाज किया।

विज्ञापन
Lok Sabha: Pawan Singh started 2024 election campaign from Karakat Aurangabad Lok Sabha constituency bihar
पवन सिंह। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पश्चिम बंगाल के आसनसोल से भाजपा द्वारा दिए गए चुनावी टिकट को ठुकराने के बाद बिहार के काराकाट संसदीय सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले भोजपुरी के सिने स्टार और गायक पवन सिंह चुनावी रणक्षेत्र में कूदने के पहले औरंगाबाद के विश्व प्रसिद्ध सौर तीर्थस्थल देव पहुंचे। यहां उन्होंने अति प्राचीन त्रेतायुगीन सूर्य मंदिर में मत्था टेका और सूर्यदेव से चुनावी जीत के लिए आर्शीवाद मांगा। इसके बाद आज से ही काराकाट संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान का आगाज किया।

विज्ञापन


सूर्य मंदिर के पुजारी ने कराई पूजा
इस दौरान सूर्य मंदिर के पुजारी राजेश पाठक ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कराई। सूर्य मंदिर में पूजा के दौरान दिव्य रूप में विराजमान भगवान ब्रह्मा, विष्णु, महेश की प्रतिमा का दर्शन किये। सूर्य मंदिर प्रबंध समिति ने किया स्वागत- वही मंदिर परिसर में देव सूर्य मंदिर न्यास समिति के सचिव विश्वजीत राय, कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह, सदस्य योगेंद्र सिंह एवं सुनील सिंह आदि ने पवन सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही देव सूर्य मंदिर का प्रतीक चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


चुनावी अभियान का किया आगाज
मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद पवन सिंह ने अपने चुनावी अभियान का आगाज किया। नामांकन के पहले के रोड शो और जनसंपर्क अभियान का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि काराकाट संसदीय क्षेत्र में वह 23-24 अप्रैल को दो दिवसीय रोड शो करेंगे। यह उनकी "जन आशीर्वाद यात्रा" होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Lok Sabha: Pawan Singh started 2024 election campaign from Karakat Aurangabad Lok Sabha constituency bihar
सिने स्टार पवन सिंह। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

जानिए क्या है पवन सिंह के चुनावी कार्यक्रम का सिड्यूल 
यात्रा के प्रथम दिन 23 अप्रैल को वह आरा से सुबह 6.00 बजे प्रस्थान करेंगे। इसके बाद रोड शो की शुरुआत दनवार से सुबह 7:00 बजे होगी। इस दौरान 7:30 बजे तक समर्थकों और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसके बाद रोड शो करते वह 7.40 बजे कछवा पहुंचेंगे, जहां 8:00 बजे कार्यकर्ता संवाद होगा। इसके बाद नासरीगंज में 8:25 से 8:55 तक रोड शो एवं कार्यकर्ता संवाद, गोड़ारी में 9:15 से 09:35 तक रोड शो एवं कार्यकर्ता संवाद, काराकाट में 09:50 से 10:20 तक रोड शो एवं कार्यकर्ता संवाद, बिक्रमगंज में 10:30 से 11:15 तक रोड शो एवं कार्यकर्ता संवाद, नोखा में 11:45 से अपराह्न 12:15 तक रोड शो एवं कार्यकर्ता संवाद, राजपुर में 12:40 से 01:00 बजे तक रोड शो एवं कार्यकर्ता संवाद, अकोढी गोला में 01:25 से 01:45 तक रोड शो एवं कार्यकर्ता संवाद, डेहरी ऑन सोन में 02:05 से 03:05 तक रोड शो एवं कार्यकर्ता संवाद, बारुण में 03:18 से 03:33 बजे तक रोड शो एवं कार्यकर्ता संवाद, नबीनगर में संध्या 04:30 से 06:30 तक रोड शो एवं विशाल जनसभा होगी। इस दिन वें नबीनगर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 24 अप्रैल को नबीनगर से ही सुबह 7.30 बजे प्रस्थान करेंगे और जन आर्शीवाद यात्रा करते हुए सुबह 9.00 बजे ओबरा पहुंचकर 9:30 बजे तक रोड शो एवं कार्यकर्ता संवाद करेंगे। इसके बाद दाउदनगर में 10:10 से 11:10 बजे तक रोड शो एवं लघु जनसभा करेंगे।

Lok Sabha: Pawan Singh started 2024 election campaign from Karakat Aurangabad Lok Sabha constituency bihar
पवन सिंह के साथ सेल्फी लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

चुनाव प्रचार के लिए गुनगुनाया अपना बनाया गाना
देव का इलाका पवन सिंह का चुनाव क्षेत्र नहीं है। यह क्षेत्र औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में है। इसके बावजूद समर्थकों और चाहने वालों के डिमांड पर उन्होंने चुनाव के लिए खासकर स्वरचित गाना-" सुना ए बड़की माई, सुना ए बड़का भाई, काकी-चाची- दादी बानी बात रखिहा ई याद,  या, आइल काराकाट तोहर पहनवा, मांगेला घुमी घुमी आर्शीवाद" गुनगुनाया। इस मौके पर पवन सिंह को देखने हजारों लोग देव में उमड़ पड़े। सभी पवन की एक झलक देखने को लालायित दिखे। जो नजदीक पहुंच गये उन्होंने सेल्फी भी खिंचवाई। सेल्फी खिंचवाने की भी होड़ मची रही। इस दौरान देव के कटैया निवासी इलाके के मशहूर गायक प्रवीण सिंह,  सहयोगी सुमन सिंह, पवन के मैनेजर दीपक सिंह, रितिक सिंह, नवीन सिंह, सौरभ सिंह भी पवन सिंह के साथ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed