{"_id":"5cd13103bdec220743638065","slug":"lok-sabha-elections-2019-nitish-kumar-attacks-on-lalu-prasad-yadav-and-rabri-devi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश का लालू-राबड़ी पर तंज, कहा- उनके शासन में बिजली के तारों पर सूखते थे कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतीश का लालू-राबड़ी पर तंज, कहा- उनके शासन में बिजली के तारों पर सूखते थे कपड़े
Tue, 07 May 2019 12:50 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 07 May 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
नीतीश कुमार ,लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी पर बिजली को लेकर तंज कसा है। नीतीश ने कहा जब उनकी सरकार थी तो बिजली के खंबों पर लोगों के कपड़े सूखते थे। पर अब स्थिति बदली है, लोगों के घरों में लालटेन की जगह बल्ब जल रहे हैं। अब लालटेन की कोई जरूरत नहीं रही।
विज्ञापन
नीतीश कुमार साहेबगंज उच्च विद्यालय मैदान में लोजपा प्रत्याशी वीणा देवी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पिछले 13 साल से बिहार में कानून का राज है और न्याय के साथ विकास हो रहा है। समाज के हर तबके का विकास हो रहा है।
विज्ञापन
नीतीश ने अपने भाषण में केंद्र सरकार की योजनाओं की भी तारीफ की। उन्होंने केंद्र की उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान योजना, आयुष्मान भारत योजना से लोगों को मिल रहे लाभ की चर्चा की। नीतीश ने कहा, हमने शिक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाई।
विज्ञापन
टोला सेवक व तालीमी मरकज के माध्यम से स्कूल से वंचित 12.5 प्रतिशत अनुसूचित जाति व अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को स्कूल पहुंचाया। महिलाओं में जागृति लाने के लिए जीविका योजना के माध्यम से साढ़े आठ लाख स्वयं सहायता समूह का गठन किया।