{"_id":"6638563201a444a6300e299d","slug":"lok-sabha-election-tejashwi-yadav-targets-pm-modi-bjp-nda-indi-alliance-bihar-elections-rjd-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election : तेजस्वी यादव बोले- विभाजनकारी, वैर और नफरत को बढ़ावा देने वाली बातें कर रहे पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election : तेजस्वी यादव बोले- विभाजनकारी, वैर और नफरत को बढ़ावा देने वाली बातें कर रहे पीएम मोदी
Mon, 06 May 2024 09:31 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 06 May 2024 09:31 AM IST
सार
तेजस्वी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी पिछले 10 साल का हिसा्ब नहीं दे रहे हैं। देश में नौकरी, शिक्षा, चिकित्सा, विकास जैसे मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा की बजाय वह केवल नफरत और ईर्ष्या बांट रहे हैं।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार की पांच सीटों पर मतदान से एक दिन पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर कहा कि पीएम मोदी अपनी चुनावी सभाओं ने नकारात्मक बातें ही करतें हैं। वह पिछले 10 साल का हिसा्ब नहीं दे रहे हैं। देश में नौकरी, शिक्षा, चिकित्सा, विकास जैसे मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा की बजाय पीएम मोदी केवल नफरत और ईर्ष्या बांट रहे हैं। तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर झूठ बोलने का फिर से आरोप लगाया।
विज्ञापन
चुनाव में एक भी काम की बात नहीं कर रहे हैं
तेजस्वी यादव ने आगे लिखा कि बचपन से सुनते आए है कि समाज के बड़े-बुजुर्ग ज्ञान-ध्यान और काम की बातें करते है लेकिन यहां तो 74 वर्षीय प्रधानमंत्री जी बुजुर्ग होने के बावजूद चुनाव में एक भी काम की बात नहीं कर रहे हैं। हम नव पीढ़ी के लोग केवल नौकरी, रोजगार, शिक्षा-चिकित्सा और विकास की सकारात्मक बातें ही कर रहे है। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री जी विभाजनकारी, वैर एवं नफरत को बढ़ावा देने वाली नकारात्मक बातें ही कर रहे हैं। यह एक अनुभवी, बुजुर्ग और प्रधानमंत्री के गरिमामय पद बैठे शख़्स को शोभा नहीं देता। चुनाव तो आते-जाते रहेंगे लेकिन इससे समाज व देश की जो हानि होती है उसकी रिकवरी में दशकों लग जाते है।
विज्ञापन
बिहार में राजद और महागठबंधन का तूफान चल रहा
एक दिन पहले तेजस्वी यादव ने कहा था कि बिहार में राजद और महागठबंधन का तूफान चल रहा है। इस बार इंडी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। हमलोग तीसरी बार यहां की सभी पांचों सीटें जीत रहे हैं। अगले चरण के चुनाव में भाजपा का पूरी तरह सफाया हो जाएगा।
विज्ञापन