फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha Election Seat sharing in rjd jdu congress may be final, tejashwi yadav on nitish kumar government

Bihar News : सीट शेयरिंग के सवाल पर तेजस्वी का अजूबा जवाब, नीतीश कुमार सरकार गिरने के सवाल पर बोल दी बड़ी बात

Mon, 15 Jan 2024 03:40 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 15 Jan 2024 03:40 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 : बिहार की नीतीश कुमार सरकार गिरने की आशंका को निर्मूल और भाजपाई टाइमपास बताते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए राजद, जदयू और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर बड़ी बात कह दी है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election Seat sharing in rjd jdu congress may be final, tejashwi yadav on nitish kumar government
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास में पहुंचकर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के साथ चूड़ा-दही की पार्टी में शामिल होने के बाद उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मीडिया से बात करने पहुंचे। उन्होंने पूरे विश्वास के साथ कहा कि बिहार की महागठबंधन सरकार के अस्थिर होने के सवाल का बहुत बार जवाब देना बेकार है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी का दुष्प्रचार है। पूरी तरह आधारहीन है। जब गतिरोध नहीं तो बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन के अंदर सीट शेयरिंग का फैसला क्यों नहीं हो रहा है, इस सवाल के जवाब में तेजस्वी ने चौंकाते हुए कहा- "सीट शेयरिंग तो हो भी गया होगा। आप कैसे कह सकते हैं कि नहीं हुआ है?"

विज्ञापन


विज्ञापन


मकर संक्रांति के मौके पर जुटे सभी लोग 
उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि मकर संक्रांति के मौके पर हमारे घर में लोगों को दही-चूड़ा, तिलकुट खिलाने की एक लम्बे समय से परम्परा चली आ रही है। इसी क्रम में आज इस ठंड में भी हजारों की संख्या में लोग यहां पहुंचे हैं जिनका हमलोगों ने स्वागत किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित मंत्रीमंडल के सभी लोग यहां आए, उनका भी स्वागत किया गया। तेजस्वी यादव ने कहा खुशियां बांटी जाती हैं तो अच्छा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा पर साधा निशाना 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ संबंध में खटास होने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सब बेकार की बातें हैं। बार यह कितने दिनों से चल रहा है और कितनी बार लोग इस बात को लेकर सफाई क्यों देगा? जो बात एक्जिस्ट करती ही नहीं है। तेजस्वी यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि असल में जब से यह महागठबंधन बना है तब से भाजपा घबड़ाई हुई है। जब से आदरणीय लालू जी, मुख्यमंत्री नीतीश जी एक साथ आये हैं और जिस हिसाब से नौकरियां दी जा रही हैं, जब से जातीय आरक्षण बढाया गया है, जातीय जनगणना कराई गई है, स्वयं सहायता समूहों का मानदेह बढाया गया, कई योजनाओं को हमने लाया..इन वजहों से लोगों (भाजपा) में डर तो है। इसलिए कोई भी कुछ भी कहता रहे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed