फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha Election: RJD MLA gave statement on Corona vaccine; Heart Attack, Vaishali, Bihar News,

Covid Vaccine : 'मैं भी डॉक्टर हूं, कोरोना की वैक्सीन लेने वाले हार्ट अटैक से मर रहे'- राजद विधायक का दावा

Sat, 27 Apr 2024 02:57 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 27 Apr 2024 02:57 PM IST
सार

राजद विधायक ने दावा किया कि कोरोना वैक्सीन लेने के बाद लोगों में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ गया है। इन लोगों ने कोरोना वैक्सीन के नाम पर देश के लोगों को ठगने का काम किया है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election: RJD MLA gave statement on Corona vaccine; Heart Attack, Vaishali, Bihar News,
राजद विधायक मुकेश रौशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली के महुआ से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक डॉक्टर मुकेश कुमार रौशन ने कोरोना वैक्सिन को लेकर चौंकाने वाला बयान दे दिया है। उन्होंने दावा किया है कि कोरोना वैक्सीन लेने वाले युवाओं में  हार्ट अटैक का खतरा बढ़ गया है। और, हार्ट अटैक से मौत हो रही है। विधायक ने बताया कि कोरोना काल में बहुत से लोगों ने अपने परिवार को खो दिया। मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए राजद विधायवक ने कहा कि यह लोग कोरोना वैक्सीन वाले कंपनी से इलेक्टोरल बॉन्ड के तहत चंदा लेने का काम किया है। 

विज्ञापन


कोरोना वैक्सीन का कंपोजिशन नहीं बताया
विधायक डॉ मुकेश रोशन ने बताया कि जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन बनाने का काम किया है, उन लोगों ने उसका कंपोजिशन नहीं बताया। उन्होंने बताया कि मैं भी एक डाक्टर हूं मुझे पता है कि कोई भी दवा का कंपोजिशन होता है लेकिन आज तक इन लोगों ने कोरोना वैक्सीन का कंपोजिशन । आज हार्ड अटैक का केस बढ़ गया। कोरोना काल में इनलोगों ने डंडी मारने का काम किया है। और सवा सौ करोड़ देशवासियों को इंजेक्शन लगवाने का काम किया लेकिन आज लोग मर रहे हैं। 
विज्ञापन


वैक्सीन लेने के बाद हार्ट अटैक का खतरा बढ़ गया
राजद विधायक ने बताया कि पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था जैसा अभी हो रहा। कोरोना वैक्सीन लेने के बाद लोगों में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ गया है। इन लोगों ने कोरोना वैक्सीन के नाम पर देश के लोगों को ठगने का काम किया है। दरअसल, राजद विधायक के मुकेश रौशन अपने विधानसभा क्षेत्र महुआ में महागठबंधन के उम्मीदवार शिवचंद्र राम के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने यह बातें कहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed