फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha Election: One accused arrested in firing case on BJP candidate; Ramkripal yadav, RJD, Patna Police

LS Election: भाजपा प्रत्याशी पर फायरिंग केस में एक आरोपी गिरफ्तार; रामकृपाल ने राजद विधायक पर लगाया बड़ा आरोप

Sun, 02 Jun 2024 01:19 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 02 Jun 2024 01:19 PM IST
सार

रामकृपाल यादव ने कहा कि 40 वर्षों से वे समाज की सेवा करते रहे हैं और आज तक उन पर किसी तरह का कोई दाग नहीं लगा है। पहली बार उनके साथ ऐसी घटना हुई है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election: One accused arrested in firing case on BJP candidate; Ramkripal yadav, RJD, Patna Police
भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रामकृपाल यादव पर फायरिंग केस ने पटना पुलिस में एक आरोपी को छापेमारी कर गिरफ़्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों को तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। घटना के बाद सांसद रामकृपाल यादव ने मसौढ़ी थाने में नौ लोगों पर नामजद और 40 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी करवाई थी। नामजद अभियुक्त में अखिलेश यादव, सूरज यादव, बिट्टू यादव, विकास यादव, गौतम यादव, आदित्य यादव, सत्येंद्र यादव, सागर यादव और सैंटी यादव शामिल हैं। पुलिस ने घटना के बाद एक टीम का गठन किया था। गठित टीम ने छापेमारी कर नामजद अभियुक्त में से एक आरोपी विकास यादव को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि सभी नामजद आरोपी मसौढ़ी थाना के गोपाल मठ निवासी हैं।
विज्ञापन


गोपालपुरमठ के पास हुई थी फायरिंग 

बता दें पूर्व केंद्रीय मंत्री और निवर्तमान सांसद पर शनिवार को चुनाव संपन्न होने के बाद वापस लौट के क्रम में गोपालपुर मठ के नजदीक गांव के कुछ युवकों द्वारा उन पर हमला कर दिया गया था। इस क्रम में फायरिंग की गई। उनके समर्थकों पर पथराव किया गया। जिसमें दो लोग घायल हो गए थे। सांसद रामकृपाल यादव ने बताया कि वह शनिवार की शाम लगभग 6:00 बजे के आसपास मतदान समाप्त होने के बाद वे मसौढ़ी पहुंचे थे और वहां से वह जमालपुर जाने के लिए निकले थे। इसी बीच गोपालपुर मठ के नजदीक कुछ युवकों द्वारा उनपर हमला कर दिया गया। 

विज्ञापन


राजद विधायक पर लगाया यह आरोप

सांसद रामकृपाल यादव ने बताया कि शनिवार की दोपहर उन्हें सूचना मिली थी कि मसौढ़ी से राजद विधायक रेखा देवी द्वारा अवैध तरीके से पोलिंग बूथ में घुसकर पोलिंग बाधित करने का प्रयास किया जा रहा था। मैं वहां जा ही रहा था कि सामने कुछ युवक उनका रास्ता रोक कर खड़े हो गए। मैं जब तक कुछ पूछता तबतक वो लोग फायरिंग करने लगी। उन्होंने बताया कि उनके साथ दो सुरक्षाकर्मी, एक सहयोगी और एक कार्यकर्ता साथ थे। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले चुनाव प्रचार के दौरान भी उनके बेटे पर हमला किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


राजद विधायक पर लगाया बड़ा आरोप

राजद विधायक रेखा देवी द्वारा भी प्राथमिक दर्ज कराने के सवाल पर कहा कि खुद के बचाव में उन्होंने ऐसा किया है। वहां के लोगों को रेखा देवी द्वारा फंसाने का काम किया गया है। उन्होंने पाटलिपुत्र के लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि पाटलिपुत्र के लोगों ने उनका सहयोग और समर्थन दिया है। इसके लिए वह दिल से पाटलिपुत्र की जनता को, वोटरों को धन्यवाद देते हैं। यह पूछे जाने पर कि गोली क्यों चलाई गई? उन्होंने बताया कि जो हारता है, वह अपने गुस्से में ही इस तरह का काम करता है। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि 40 वर्षों से वे समाज की सेवा करते रहे हैं और आज तक उन पर किसी तरह का कोई दाग नहीं लगा है। पहली बार उनके साथ ऐसी घटना हुई है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed