फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha Election: Misa Bharti attacks PM Modi, BJP; Indi Coalition; Bihar elections, Lalu Yadav, Patliputra

Lok Sabha Election : लालू यादव की बड़ी बेटी बोलीं- पीएम मोदी को जेल भेजेंगे, इंडी गठबंधन सरकार बनी तो यह पक्का

Thu, 11 Apr 2024 11:36 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 11 Apr 2024 11:36 AM IST
सार

मीसा भारती ने कहा कि पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से मुझे काफी समर्थन मिल रहा है। समर्थन इसलिए मिल रहा है कि जो दो बार इनको समर्थन मिला। देश के लिए जनता के लिए और बिहार के लिए एनडीए सरकार ने कोई काम नहीं किया। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election: Misa Bharti attacks PM Modi, BJP; Indi Coalition; Bihar elections, Lalu Yadav, Patliputra
पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से राजद प्रत्याशी मीसा भारती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष के नेता एक-दूसरे पर लगातार हमलावर हैं। एक ओर भाजपा लगातार लालू परिवार पर हमला बोल रही है। वहीं दूसरी ओर लालू परिवार भी एनडीए सरकार पर सवाल उठा रही है। अब राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी और राजद प्रत्याशी मीसा भारती ने पीएम मोदी और भाजपा पर हमला बोला।

विज्ञापन


मीसा भारती ने कहा कि पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से मुझे काफी समर्थन मिल रहा है। समर्थन इसलिए मिल रहा है कि जो दो बार इनको समर्थन मिला। देश के लिए जनता के लिए और बिहार के लिए इन्होंने कोई काम नहीं किया। जनता त्रस्त हो चुकी है। महंगाई और बेरोजगार के मुद्दे से जनता परेशान है। रेलवे में वैकेंसी काफी कम हो गई। मोदी सरकार ने दो करोड़ रोजगार का वादा किया था। लेकिन, कब तक निभाएंगे पता नहीं। 
विज्ञापन


दामाद के लिए वोट मांगने आए थे पीएम नरेंद्र मोदी
परिवारवाद का जिक्र करते हुए मीसा भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री जमुई आए लेकिन परिवारवाद पर कुछ नहीं बोले। जब दामाद के लिए वोट मांगने आए तो कुछ नहीं बोला उन्होंने। मेरे परिवार पर यह लोग आरोप लगा रहे हैं जमीन के बदले इन्होंने नौकरी दी। आपलोग ईडी सीबीआई से रेड करवा चंदा दो और काम लो जैसा कार्य करवा रहे हैं। आप लोग इलेक्ट्रॉल बांड पर क्यों नहीं जवाब दे रहे हैं। इंडी गठबंधन सरकार बनती है तो पीएम से लेकर भाजपा के सभी नेता पर जेल के अंदर होंगे। मीसा भारती ने कहा कि इस बार पाटलिपुत्र की जनता नहीं चुकेगी। इन्होंने दो बार जनता ने भाजपा को मौका देकर सबकुछ देख लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed