फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha Election 2019: Rabri devi village has modi wave, people are lauding PM and Nitish Kumar

राबड़ी के गांव में दिख रही है मोदी लहर, नीतीश की तारीफ कर रहे हैं लोग

Fri, 10 May 2019 12:59 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 10 May 2019 12:59 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019: Rabri devi village has modi wave, people are lauding PM and Nitish Kumar
राबड़ी देवी

लालू प्रसाद यादव का पैतृक गांव फुलवरिया, आरक्षित गोपालगंज लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है। यहां रहने वाले लोगों के मन में राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख  लालू के जेल जाने के प्रति सांत्वना है। इसके पड़ोस में ही सेलार कलां गांव है जो राबड़ी देवी का गांव है। यहां लोगों के मन में लालू के लिए अलग विचार हैं। कुछ लोग यहां मोदी लहर की बात करते हैं और कुछ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के किए काम की। 

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बहुत से गांव वालों का कहना है कि लालू ने केवल फुलवरिया गांव के लिए काम किया है। जहां के लोगों को रेलवे में नौकरी मिली। वहीं राबड़ी के गांव को कोई लाभ नहीं मिला। लालू के फुलवरिया में रेलवे स्टेशन, हेलीपैड, लालू की मां मराछिया देवी के नाम पर एक रेफरल अस्पताल, एक बहुत बड़ा मंदिर, एक भूमि रजिस्ट्री कार्यालय, एक बैंक, एक पोस्ट ऑफिस और सरकारी अस्पताल है।
विज्ञापन


फुलवरिया में केवल एक ट्रेन रुकती है। कमियों को पूरा करते हुए साल 2008 में राबड़ी के गांव को भी रेलवे से जोड़ा गया और वहां एक हाल्ट बनाया गया। लालू के पांच भाईयों में से एक स्वर्गीय गुलाब यादव के 18 साल के बेटे प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि फुलवरिया में विकास के सारे काम लालू के शासनकाल के दौरान हुए। उन्होंने कहा, 'लालू चाचा के बाद इस गांव में कोई काम नहीं हुआ। वह राजनीतिक षड्यंत्र के कारण जेल में हैं और लोगों में इसके प्रति गुस्सा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान मुन्ना कुमार यादव ने कहा, 'हम लालूजी के खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र रचने के लिए वर्तमान सरकार से गुस्सा हैं। जगन्नाथ मिश्रा (बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री) को चारा घोटाले में जमानत मिल गई क्योंकि वह ऊंची जाति के हैं और उनका बेटा भाजपा में है। लालूजी के प्रति लोगों में सहानुभूति है और यह मतदान में दिखाई देगा।' सुखदेव राम ने दावा किया कि लालू ने सभी समुदायों के लिए काम किया है।


सेलार कलां के 76 साल के बिश्वेशवर नाथ सिंह ने कहा, 'चोरी कर रहे हैं, घोटाला कर रहे हैं, तो जेल जाएंगे ही। मोदीजी में ही देश की सुरक्षा है।' 40 साल के गुलाबजी कुमार पेशे से इलेक्ट्रेशियन हैं। उन्होंने कहा, 'फुलवरिया के लोगों को सरकारी नौकरियां मिलीं। हमें कुछ नहीं मिला।' राबड़ी के गांव की महिलाएं ,तक लालू के समर्थन में नजर नहीं आईं। परमिला देवी ने लालू के प्रतिद्वंदी नीतीश कुमार की सराहना की। उन्होंने कहा, 'वह राज्य में शिक्षा लाए। इसके अलावा शराबबंदी की। यह सबसे स्वागतयोग्य कदम है जिसका हम महिलाएं समर्थन करती हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed