{"_id":"5cc562c1bdec22073e115c4c","slug":"lok-sabha-chunav-2019-amit-shah-rally-in-bihar-for-nitish-attacks-lalu-rabri-and-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर को भारत से कोई अलग नहीं कर सकता, जबतक है भाजपा कार्यकर्ता में जान : अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर को भारत से कोई अलग नहीं कर सकता, जबतक है भाजपा कार्यकर्ता में जान : अमित शाह
Sun, 28 Apr 2019 02:30 PM IST
Nilesh Kumar
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sun, 28 Apr 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah in Bihar
- फोटो : twitter@bjp4india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के सीतामढ़ी में चुनावी रैली के दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर को लेकर विपक्ष के नेताओं पर निशाना साधा। उमर अब्दुल्ला को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि महागठबंधन के नेता कहते हैं कि कश्मीर में दूसरा पीएम होना चाहिए। ये चाहते हैं, कश्मीर भारत से अलग हो जाए। अगर कभी हमारी सरकार न भी रही तो भी जब तक भाजपा के एक भी कार्यकर्ता के शरीर में जान है तब तक कश्मीर को भारत से कोई अलग नहीं कर सकता।
विज्ञापन
उन्होंने लालू-राबड़ी सरकार और राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी के राज में बिहार में गुंडागर्दी, जातिवाद, अपहरण, बलात्कार होते थे, तबादला उद्योग चलता था। बिहार को इस जंगलराज से मुक्ति नीतीश कुमार और सुशील मोदी जी की जोड़ी ने दी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब लालू-राबड़ी का और राहुल बाबा के परिवार का शासन चलता था, तब गरीब इलाज कराने के लिए बेबस था। गरीब के पास इलाज के लिए पैसे नहीं होते थे। आज आयुष्मान भारत योजना से देश के करीब 24 लाख लोगों का मुफ्त इलाज कराने का काम भाजपा की मोदी सरकार ने किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश में पूरब, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण सब जगह मोदी- मोदी के नारे सुनाई दे रहे हैं। ये नारे देश की जनता इसलिए लगा रही है कि 70 साल से देश जिस शासन की राह देश देख रहा था, वो शासन मोदी जी की सरकार ने दिया है।
'एक ओर मोदीजी, दूसरी ओर राहुल'
अमित शाह ने कहा कि मोदी जी से आज तक एक भी छुट्टी नहीं ली। दूसरी ओर गठबंधन के नेता राहुल गांधी हैं जो हर तीसरे-चौथे महीने छुट्टी लेकर चले जाते हैं और उनकी मां भी ढूंढती रह जाती है कि बेटा कहां गया।
यूपीए की सरकार ने बिहार को 1 लाख 93 हजार करोड़ रुपये दिए थे। नरेंद्र मोदी की सरकार ने बिहार के विकास के लिए 5 साल में 6 लाख 6 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा की धनराशि दी है।
'मोदी सरकार ने किया पिछड़े वर्ग का सम्मान'
अमित शाह ने कहा कि वर्षों से पिछड़े वर्ग की मांग थी कि उन्हें संवैधानिक सम्मान मिलना चाहिए। लेकिन कांग्रेस, आरजेडी ने कुछ नहीं किया है। मोदी जी की सरकार ने पिछड़े वर्ग के सम्मान के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का का किया है।