फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Lok Sabha : Another bodyguard of Rabri Devi suspended in investigation of 2024 election violence in Saran.

Lok Sabha : सारण के चुनावी हिंसा के बाद राबड़ी देवी के दूसरे बॉडीगार्ड पर कार्रवाई, विभाग ने किया सस्पेंड

Fri, 24 May 2024 09:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 24 May 2024 09:13 PM IST
सार

Bihar : पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के एक और अंगरक्षक पर कार्रवाई हुई है। उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सारण में चुनावी हिंसा के बाद पुलिस विभाग की यह दूसरी कार्रवाई है।

विज्ञापन
Lok Sabha : Another bodyguard of Rabri Devi suspended in investigation of 2024 election violence in Saran.
वैशाली एसपी हरकिशोर राय का प्रोफाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

वैशाली जिला बल मे तैनात एक सिपाही को वैशाली एसपी हर किशोर राय ने निलंबित कर दिया है। मामला सारण में चुनावी हिंसा का है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की सुरक्षा में तैनात सिपाही आफताब आलम (नंबर 108) को सारण जिला में होने का विडियो वायरल हुआ था। वैशाली एसपी ने उस वीडियो में उस सिपाही के चिन्हित होने पर कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया हैं। 20 मई को सारण लोकसभा चुनाव हो रहा था। इसी दौरान राबड़ी देवी के अंगरक्षक के रूप में तैनात रहे सिपाही को लालू प्रसाद यादव के बेटी के साथ एक मतदान केंद्र पर देखा गया। सारण में चुनावी हिंसा की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी ने जांच पड़ताल के दौरान राबड़ी देवी के आवास पर पहुंची थी। 45 मिनट तक वहां टीम ने उस वीडियो से सभी बॉडीगार्ड और सिपाहियों के चेहरे से मिलान किया गया। जांच के बाद आज आफताब आलम (नंबर 108) को निलंबित किया गया है। इससे गुरूवार को जीतेन्द्र कुमार पर कार्रवाई हुई थी जिसके तहत उन्हें सस्पेंड किया गया था। दो दिनों में दो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


वैशाली एसपी ने की कार्रवाई 
इस संबंध में वैशाली एसपी हर किशोर राय ने बताया कि वैशाली जिला बल के सिपाही आफताब आलम (108) को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के अंगरक्षक के रूप में पटना में प्रतिनियुक्त किया गया था। उनका व्हाट्सएप के माध्यम से एक फोटो/वीडियो सारण जिला में होने का वायरल हो रहा है। उस वीडियो और फोटो की जांच की गई जो सही पाया गया। उक्त सिपाही का बिना आदेश के सारण जिला में उपस्थित रहना उनके कर्तव्य के प्रति लापरवाही, आदेश का उल्लंघन एवं अयोग्य पुलिसकर्मी होने का परिचायक है। उक्त आरोप में सिपाही आफताब आलम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed