फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Lok Sabha 2024: Rohini targeted PM Modi and bjp manifesto, Arghya at Chhath Ghat of Saran

Lok Sabha : रोहिणी सारण के छठ घाट पर दिया अर्घ्य, साधा पीएम पर निशाना, कहा- पहले पुराना हिसाब पूरा करे भाजपा

Sun, 14 Apr 2024 09:05 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 14 Apr 2024 09:05 PM IST
सार

Bihar : सारण की महागठबंधन उम्मीदवार लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहणी अचार्य सोनपुर में नारायणी नदी घाट पर पहुंची। घाट पर अर्घ्य देकर पीएम मोदी और भाजपा के घोषणा पत्र पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
Lok Sabha 2024: Rohini targeted PM Modi and bjp manifesto, Arghya at Chhath Ghat of Saran
रोहिणी छठ घाट पर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सोनपुर सारण लोकसभा से महागठबंधन के उम्मीदवार लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहणी अचार्य रविवार की शाम सोनपुर में नारायणी नदी घाट पर छठी मैया की अर्ध्य देने और चैती छठव्रतियों से आशीर्वाद लेने पुल घाट पहुँची। इस दौरान रोहिणी आचार्य ने छठ व्रती का पैर छू कर उनसे जीत का आशीर्वाद लिया। रोहणी आचार्य ने आज सोनपुर विधानसभा में जनसम्पर्क अभियान भी चलाया। इस दौरान रोहणी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम ने छठी मैया से बिहार की खुशहाली, सारण जिला की खुशहाली सहित सुख समृद्धि की कामना की है। 

विज्ञापन


राजीव प्रताप रूढ़ी से पूछा- कहां गया चीनी का मिल 
 जनसंपर्क के दौरान मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान रोहिणी आचार्य ने भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा। इस दौरान रोहिणी ने कहा कि सारण की जनता  भारतीय जनता पार्टी से उनके पिछले 10 सालों का हिसाब मांग रही है। साथ ही रोहिणी ने यह भी कहा कि राजीव प्रताप रूढ़ी ने सारण के लोगों से यहां पर चीनी मिल बैठाने का वादा किए थे लेकिन वह चीनी मिल कहां गया, यह सारण की जनता उनसे पूछ रही है। रोहिणी ने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जारी किये गये घोषणा पत्र और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर भी सवाल उठाये। रोहिणी ने कहा कि भाजपा वालों का ही काम है बहन बेटियों को गाली देना और उन्हें बदनाम करना।
विज्ञापन


रोहिणी ने भाजपा के घोषणा पत्र पर भी उठाये सवाल 
रोहिणी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के घोषणा पत्र पर भी सवाल उठाये। रोहिणी ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में फिर एक बार पिटारा खोल दिया है, लेकिन पिछले 10 सालों से किए गए वादे अब तक कहां गए? रोहिणी ने पिछले पुराने सारे हिसाब भाजपा से मांगा है। रोहिणी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पहले पुराने हिसाब पूरा करें उसके बाद नया वादा करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed