फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha 2024: Election protest in Gaya, Amit Shah go back, slogans raised against BJP

Lok Sabha 2024 : बिहार में चुनावी अभियान के दौरान विरोध, अमित शाह वापस जाओ और भाजपा मुर्दाबाद के लगे नारे

Thu, 11 Apr 2024 03:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 11 Apr 2024 03:00 AM IST
सार

Bihar : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हेलिकॉप्टर लैंड होते ही कुछ युवक  भाजपा मुर्दाबाद, अमित शाह मुर्दाबाद, अमित शाह वापस जाओ के नारे लगाने लगे। इस वायरल वीडियो में नारा लगाने वाले लोग लालू यादव-तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे भी लगा रहे थे। 

विज्ञापन
Lok Sabha 2024: Election protest in Gaya, Amit Shah go back, slogans raised against BJP
अमित शाह के कार्यक्रम में विरोध में लगे नारे - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

लोकसभा चुनाव के दौरान नेताओं के लगातार विरोध हो रहे हैं। यह विरोध तब हो रहा है जब वह क्षेत्र में घूम रहे हैं या फिर आमसभा के लिए पहुँच रहे हैं। इस तरह अब नेताओं का विरोध होना और काला झंडा दिखाना आम बात हो चूका है। इसी क्रम में औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के गुरारू में चुनावी सभा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पहुंचते ही भाजपा मुर्दाबाद और अमित शाह मुर्दाबाद के नारे लगने लगे। हेलिकॉप्टर लैंड होते ही कुछ लोगों ने अमित शाह वापस जाओ। लालू यादव-तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे लगाने शुरु कर दिए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हेलिकॉप्टर लैंड होते ही कुछ लोगों ने गुजराती वापस जाओ के नारे लगाना शुरु कर दिए। हालांकि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने के कारण नारेबाजी करने वाले लोग केंद्रीय गृह मंत्री के समीप नहीं पहुंच सकें। यह वीडियो वायरल होने के बाद एनडीए नेताओं में काफी आक्रोश है। वीडियो वायरल होने के बाद बिहार के सहकारिता मंत्री सह नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार से बात करने की कोशिश की गई लेकिन  बात नहीं हो सकी। 

विज्ञापन


जीतन राम मांझी का भी हुआ है विरोध 
स्थानीय लोगों का कहना है कि आज सिर्फ अमित शाह का विरोध नहीं हुआ है बल्कि इससे पहले एनडीए प्रत्याशी और हम सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को भी हर दिन किसी न किसी विधानसभा क्षेत्र में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते लोकसभा चुनाव में एनडीए के जदयू प्रत्याशी विजय कुमार मांझी जीते थे। लोगों का आरोप है कि जीतने के बाद इन्होने विकास के कोई कार्य नहीं किये, जिस वजह से लोग खासे नाराज हैं। इस वजह से जीतनराम मांझी का भी प्रचार- प्रसार करने के क्रम में भारी विरोध का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed