नीतीश कुमार JEE और NEET की परीक्षाओं को स्थगित करने का केंद्र से करें अनुरोधः चिराग
लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कोरोना महामारी और बाढ़ से उत्पन्न हुई परिस्थितियों के चलते नीट और जेईई की परीक्षाओं को स्थगित करने के संबंध में सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से चिराग ने नीतीश कुमार से कहा है कि वह केंद्र सरकार से जेईई (JEE) और नीट (NEET) की परीक्षाओं को स्थगित करने का अनुरोध करें।
चिराग ने अपने पत्र में लिखा, कोरोना महामारी एवं लॉकडाउन की वजह से जेईई और नीट के आकांक्षी छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक काफी चिंचित हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह समस्या सिर्फ मेरी लोकसभा क्षेत्र या सिर्फ बिहार के बच्चो के लिए नहीं बल्कि पूरे भारत के बच्चों के लिए है। बिहार के छात्रों के लिए यह समस्या और बढ़ जाती है क्योंकि 6 सितंबर 2020 तक बिहार में लॉकडाउन की घोषणा की गई है।
Bihar: Lok Janshakti Party president Chirag Paswan writes to Chief Minister Nitish Kumar, urging him to request the Central government to postpone NEET and JEE examinations. #COVID19 pic.twitter.com/k4M6gkd2B5
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 25, 2020
बता दें कि जेईई मेन और नीट परीक्षा में कुछ ही दिन का समय रह गया है। ऐसे में एक बार फिर परीक्षा को स्थगित करने की मांग ज़ोर पकड़ रही है। जेईई मेन परीक्षा 1 सितंबर से 6 सितंबर तक आयोजित की जाएगी, जबकि नीट परीक्षा 13 सितंबर को होगी। एनटीए ने जेईई मेन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं।