फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   LJP gives ultimatum to BJP Pashupati paras Ram vilas paswan chirag upendra kushwaha amit shah nda

फिर पलटी मारेंगे पासवान? बेटे के बाद भाई पारस ने दिया भाजपा को अल्टीमेटम

Wed, 19 Dec 2018 02:18 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अजय सिंह Updated Wed, 19 Dec 2018 02:18 PM IST
विज्ञापन
LJP gives ultimatum to BJP Pashupati paras Ram vilas paswan chirag upendra kushwaha amit shah nda
chirag paswan- pashupati paras
लोकसभा चुनावों की आहट के बीच भाजपा के अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में गहमागहमी बढ़ गई है। बिहार में लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अलविदा (रालोसपा) कहने के अब  रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) का भी मोह भंग होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन


सीट बंटवारे में हो रही देरी को लेकर  लोजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड अध्यक्ष और रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट करके सहयोगी दलों के प्रति भाजपा के रूख पर चिंता जाहिर की।  चिराग ने लिखा कि गठबंधन की सीटों को लेकर भाजपा नेताओं से कई बार बातचीत हुई मगर कोई ठोस हल नहीं निकला। 
विज्ञापन

 



पार्टी की ओर से भी चिराग की इस चिंता को उचित बताते हुए समय पर सीट बंटवारे की बात कही गई। 

रामविलास पासवान के भाई और लोजपा के कोटे से बिहार सरकार में पशु और मत्स्य संसाधन मंत्री पशुपति पारस ने भाजपा को 31 दिसंबर तक सीटों पर फैसला करने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को एनडीए के सभी नेताओं के साथ बैठक करनी चाहिए। लोजपा ने झारखंड और उत्तरप्रदेश में भी सीटों की मांग की है

कुशवाहा ने एनडीए छोड़ने की दी सलाह

LJP gives ultimatum to BJP Pashupati paras Ram vilas paswan chirag upendra kushwaha amit shah nda
Upendra Kushwaha - फोटो : ANI
वहीं दूसरी तरफ हाल ही में एनडीए से अगल हुए रालोसपा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने लोजपा को एनडीए का दामन छोड़ने की सलाह दी। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बीजेपी और नीतीश कुमार के व्यवहार की वजह से मैंने एनडीए छोड़ा था। उन्होंने कहा कि अन्य दल भी इस चीज का सामना कर रहे हैं। उम्मीद है कि लोक जनशक्ति पार्टी भी जल्द एनडीए से अलग हो जाए। क्योंकि अब उनकी (बीजेपी) की मंशा छोटी पार्टियों को नष्ट करने की है। 
 


जनता दल (यू) ने इस पूरे मसले पर कहा है कि एनडीए में सब कुछ सही है और बैठक करके पासवान की समस्याओं को हल किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed