{"_id":"5d038e6e8ebc3e582f524685","slug":"ljp-angry-leaders-slam-party-name-said-private-limited-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोजपा के गुस्साए नेताओं ने बिगाड़ा पार्टी का नाम, बताया- प्राइवेट लिमिटेड कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोजपा के गुस्साए नेताओं ने बिगाड़ा पार्टी का नाम, बताया- प्राइवेट लिमिटेड कंपनी
Fri, 14 Jun 2019 05:39 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 14 Jun 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
राम विलास पासवान (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति में कुछ नाराज नेताओं ने पार्टी को नई उपमा देकर कटाक्ष किया है। लोक जनशक्ति पार्टी के कुछ असंतुष्ट नेताओं ने नई पार्टी बनाने का एलान किया है। साथ ही यह आरोप भी लगाया है कि नेतृत्व ने पार्टी को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बना दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि लोजपा के दो महासचिव सत्यानंद शर्मा और अनिल कुमार पासवान, कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र कपूर के नेतृत्व में विद्रोह कर रहे इन नेताओं ने गुरुवार को लोजपा (सेक्युलर) बनाने का एलान कर दिया था। इन लोगों का आरोप है कि लोजपा ने अमीर और बाहरी उम्मीदवारों को टिकट दिए और पार्टी पर कब्जा बनाए रखने वाले परिवार के हितों को बढ़ाने तक सीमित कर लिया है।
विज्ञापन
हालांकि लोजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष और हाजीपुर सांसद पशुपति कुमार पारस ने इन गतिविधियों को खारिज करते हुए कहा कि शर्मा पर आरोप है कि वह पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान की संसदीय सीट जमुई में लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे।
विज्ञापन
पारस ने कहा कि जो भी उनके साथ होने का दावा कर रहे हैं। वे वास्तव में बहुत पहले ही पार्टी विरोधी गतिविधयों के आधार पर निष्कासित किए जा चुके हैं। पारस ने कहा कि शर्मा को यह भी बताना चाहिए कि जिस दिन उन्होंने स्वांग रचा था। उसी दिन पार्टी ने उन्हें निष्कासित करने का आदेश दिया था।