{"_id":"5f32839d17ea834e36d0620abb747aec","slug":"litchi-no-cause-for-aes","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की मौत के लिए लीची है जिम्मेदार?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की मौत के लिए लीची है जिम्मेदार?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 14 Jun 2014 01:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुजफ्फरपुर में लगातार बच्चों को मौत हो रही हैं, लोग परेशान हैं, डॉक्टरों के पास कोई जवाब नहीं है और प्रशासन बेबस नज़र आ रहा है। कोई जवाब नहीं दे पा रहा कि आखिर ये कौन सी बीमारी है जो इतने बच्चों की मौत का कारण बन रही है।
विज्ञापन
इस बीच ये कयास लगाए जाने शुरू हो गए कि लीची और बच्चों की मौत के बीच कोई कनेक्शन है लेकिन अब मुजफ्फरपुर के कार्यवाहक डीएम कंवल तनुज और एनआरसीएल के डारेक्टर विशाल नाथ ने इस बात से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
अभी तक 52 बच्चों की मौत इस जानलेवा बीमारी के कारण हो चुकी है, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन समेत तमाम नेता और प्रशासनिक अधिकारी अपनी तरफ से हर संभव कोशिशें कर रहे हैं, लेकिन सब बेकार साबित हो रही हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बताया कि नेश्नल सेंटर फॉर डिजीज़ कंट्रोल के वैज्ञानिकों के मुताबिक एईएस औऱ लीची वायरस का आपस में कोई संबंध नहीं है। एईएस एक मौसमी बीमारी लगता है, इत्तेफाक है कि ये बीमारी उसी मौसम में पांव पसारती है जब लीची की पैदावार होती है। अभी तक ये साबित नहीं हुआ है कि इस बीमारी और लीची का कोई संबंध है।
अंग्रेजी अखबार TOI के मुताबिक दरअसल इन दिनों एक अफवाह फैली हुई है वो ये कि लीची खाने से बच्चों की मौतें हो रही हैं। बैंगलोर, चेन्नई, हैदराबाद और मुंबई में भी सोशल मीडिया के माध्यम से ये खबर फैल रही है।
बैंगलोर में 12 टन मुजफ्फरपुर लीची फेंक दी गई और मुंबई के व्यापारी इसे खरीदने को तैयार नहीं हैं। अफवाहों के बाद इस फल को खरीदने के लिए कोई तैयार नहीं है।