{"_id":"643e6e6f093115fcf50a662c","slug":"liquor-smugglers-shot-former-spo-shambhu-paswan-in-motihari-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मोतिहारी में शराब की खेप पकड़वाने जा रहे पूर्व एसपीओ को तस्करों ने गोली मारी, गंभीर हालत में इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मोतिहारी में शराब की खेप पकड़वाने जा रहे पूर्व एसपीओ को तस्करों ने गोली मारी, गंभीर हालत में इलाज जारी
Tue, 18 Apr 2023 03:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 18 Apr 2023 03:48 PM IST
सार
मोतिहारी के ढाका थानांतर्गत महुआवा गांव में पूर्व एसपीओ और मुखबिर शंभू पासवान ने शराब तस्कर काली सहनी और विजय सहनी को शराब बेचने से मना किया था। इससे नाराज शराब तस्कर ने उसे सोमवार की रात ढाई बजे गोली मार दी। इस वजह से शंभू अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। वहीं, पुलिस फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत पूर्व एसपीओ शंभू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मोतिहारी के ढाका थाना क्षेत्र के महुआवा गांव में शराब तस्कर ने पूर्व एसपीओ शंभू पासवान को गोली मारकर घायल कर दिया। इस वजह से वह अब अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। दरअसल, शंभू पासवान ने शराब तस्कर काली सहनी और विजय सहनी को शराब बेचने से मना किया था। इससे नाराज शराब तस्कर ने उसे सोमवार की रात ढाई बजे गोली मार दी थी। शराब तस्करी में बड़ी गैंग का नाम सामने आ रहा है।
विज्ञापन
मोतिहारी में एक तरफ जहरीली शराब पीने से मरने का सिलसिला जारी है। वहीं, दूसरी तरफ ढाका थाना क्षेत्र में महुआवा गांव में शराब तस्कर ने एसपीओ के पेट में गोली मार दी। उसका इलाज मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे ढाका थानाध्यक्ष ने घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ढाका थाना क्षेत्र के महुआवा गांव का रहने वाला एसपीओ शंभू पासवान थाने का इनफॉर्मर (मुखबिर) है। उसकी सूचना पर ढाका पुलिस कई बार शराब की बड़ी खेप और तस्करों को पकड़ कर जेल भेज चुकी है। जिले में जहरीली शराब कांड होने के बाद पुलिस काफी एक्टिव मोड में है।
विज्ञापन
शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है। इसी के तहत सोमवार की शाम शंभू पासवान शराब तस्कर काली सहनी और विजय सहनी को शराब नहीं बेचने के लिए मना करने गया था। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई। इस बीच तस्कर ने शंभू को धमकी भी दी। ठीक उसके दस घंटे बाद सोमवार की रात के करीब 2:30 बजे शंभू को चौकीदार अब्दुला ने फोन पर बताया कि नेपाल से शराब की खेप आ रही है, आओ चलना है।
शंभू अपनी बाइक से जा ही रहा था कि रास्ते में काली और विजय मिल गए। शंभू को आता देख काली ने गोली चला दी जो शंभू के पेट में लगी। इससे शंभू बाइक के साथ गिर गया। उसे गिरता देख तस्कर वहां से फरार हो गए। शंभू ने इसकी सूचना चौकीदार और ढाका थाना अध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमर को दी।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने घायल शंभू को उठाकर मोतिहारी के रहमानिया मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया। ऑपरेशन के बाद गोली निकाल दी गई। वहीं, तस्कर काली और विजय की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शराब तस्कर काली और विजय पूरे परिवार के साथ घर छोड़ कर फरार हो गए हैं।
चार दिनों से जहरीली शराब पीने से मोतिहारी में 34 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरी तरफ शराब तस्कर तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ढाका थानाध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमर ने बताया कि पूर्व एसपीओ को गोली मारने वाले को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Liquor smugglers shot Shambhu Paswan