फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   liquor sales increased 3000 percent in up border area

शराब बैनः 'हम खुश किस्मत हैं जो यूपी के नजदीकी इलाकों में रहते हैं'

Sat, 30 Apr 2016 11:20 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Apr 2016 11:20 AM IST
विज्ञापन
liquor sales increased 3000 percent in up border area

माथे से टपकते पसीने के बीच शराब की दुकान पर बैठा सेल्समैन लगातार ग्राहकों को शराब की बोतलें बेचने में व्यस्त है, लेकिन घंटों की मशक्‍कत के बाद भी दुकान के बाहर से भीड़ टूटने का नाम नहीं ले रही। 

विज्ञापन


यह नजारा है यूपी के बलिया जिले के भरौली इलाके में स्थित शराब की दुकानों का। बिहार में शराब पर बैन लगने के बाद शराब के खरीददारों की भीड़ यूपी के सीमांत इलाकों की शराब की दुकानों पर बढ़ गई है। 
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार बिहार के बक्सर जिले के काफी लोग शराब खरीदने के लिए इन्हीं दुकानों पर आते हैं। एक दुकानदार ने बताया कि बिहार में बैन लगने से कुछ दिन पहले तक दुकान के लाइसेंस की फीस और अन्य खर्चों की भरपाई करना भी मुश्किल था, लेकिन बिहार में बैन लगते ही स्थितियां अचानक बदल गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भरौली क्षेत्र में शराब की बिक्री एकाएक तेजी से ऊपर गई है। यहां की शराब की दुकानों पर हर उम्र के लोग हर समय लाइन लगाए दिख जाएंगे। इनमें से काफी संख्या में बक्सर जिले से आने वाले बिहारी लोगों की है। 

बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती इलाके के लोग नाव के सहारे कर्मनासा नदी पार करके चंदौली जिले के नौबतपुर में शराब खरीदने आते हैं। बक्सर जिले के 30 वर्षीय राजेश कुमार बताते हैं भरौली हमसे कुछ मील की दूरी पर है। मैं और मेरा दोस्त शराब के लिए अमूमन हर शाम भरौली आते हैं और वापस लौट जाते हैं। 

सीमांत इलाकों में 3 हजार फीसदी तक बढ़ी शराब की बिक्री

liquor sales increased 3000 percent in up border area
आवेदक सभी औपचारिकताएं पूरी कर 30 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।

शराब के एक और शौकीन कमलेश सिंह ने बताया कि हम खुशकिस्मत हैं जो यूपी के नजदीकी इलाकों में रहते हैं। हमें कोई दूरी भी महसूस नहीं होती। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें यहां तक पहुंचने के लिए घंटों की दूरी तय करनी पड़ती है। तपती गर्मी में ये लोग बीयर के कुछ कैन खरीदने के लिए लंबा सफर तय करते हैं।

शराब की लाइसेंसी दुकानों पर पिछले कुछ समय में बिक्री में जोरदार इजाफा हुआ है। आबकारी विभाग के रिकार्ड के अनुसार चंदौली जिले के भावराह में शराब की दुकानों पर पिछले साल तक अप्रैल के महीने में शराब की 40 के करीब बोतलें बिकती थीं, लेकिन इस साल 1 अप्रैल से 25 अप्रैल तक 1238 बोतलें बिक चुकी हैं। 

औसतन शराब की बिक्री में 3000 फीसदी तक की वृद्िध हुई है। वहीं नौबतपुर इलाके में पिछले अप्रैल के मुकाबले बिक्री में 800 फीसदी की वृद्िध हुई है। 

एक शराब कंपनी के मैनेजर राजेन्द्र सिंह बताते हैं कि यूपी के बिहार से लगते इलाकों में शराब की बिक्री में कभी अच्छा मुनाफा नहीं हुआ करता था, लेकिन अब वहां हालात बदल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed