फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Liquor party used to run in Patna's flat, room mates beat up fiercely with boyfriend for refusing

पटना के फ्लैट में चलती थी शराब पार्टी, मना करने पर बॉय फ्रेंड के साथ रूम पार्टनरों ने जमकर पीटा

Mon, 30 Jan 2023 04:20 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 30 Jan 2023 04:20 PM IST
सार

पटना में एक लडकी ने अपने ही रूम पार्टनर सहेली पर उसके बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।पीड़िता ने बताया कि वेदोनों रूम पर अपने बॉयफ्रेंड को बुलाकर शराब पार्टी करती थी। विरोध करनपीड़िता को रेप कर उसकी हत्या करने की धमकी दी जा रही थी। 

विज्ञापन
Liquor party used to run in Patna's flat, room mates beat up fiercely with boyfriend for refusing
पटना के फ्लैट में चलती थी शराब पार्टी, मना करने पर बॉय फ्रेंड के साथ रूम पार्टनरों ने जमकर पीटा - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL

विस्तार

पटना में एक लडकी ने अपने ही रूम पार्टनर सहेली पर उसके बॉय फ्रेंड के साथ मिलकर मारपीट करने का आरोप लगाया है । पीड़िता सोनम (परिवर्तित नाम ) के अनुसार उसकी सहेली रूम पर अपने बॉय फ्रेंड को बुलाकर उसके साथ शराब पार्टी करती थी जिसका सोनम  के द्वरा विरोध किया जाता था । फिलहाल सोनम ने  श्री जनकपुरी थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को दिए गए आवेदन में उसने कहा है कि उसे बार बार  यह धमकी दी जा रही थी कि तुम्हारा रेप कर के तुम्हारी हत्या कर देंगे । आवेदन के अनुसार यह मामला 28 जनवरी का बताया जाता है। 

विज्ञापन


घर की जिम्मेदारी संभालने के लिए कर रही थी जॉब 
सोनम ने घटना के संबंध में बताया कि वह मूल रुप से मधुबनी की रहने वाली है जो पटना में एक रियल स्टेट कंपनी में एडमिन जॉब के रूपों में काम करती है । उसने बताया कि हमारे घर की आर्थिक स्थिति कमजोर है इसलिए मैं पटना में रहकर काम करती हूं । वह श्री राधा हरि अपार्टमेंट में रहती थी। चूँकि किराया ज्यादा था इसलिए ब्रोकर ने कुछ दिन पहले दो अन्य लड़कियों गुडिया और साक्षी को भी उसी फ्लैट में सिफ्ट कर दिया  था । कुछ दिन तक तो सबकुछ ठीक ठाक रहा लेकिन कुछ ही दिन के बाद ये दोनों लड़कियां अपने बॉय फ्रेंड प्रिन्स प्रताप को बुलाकर शराब पार्टी करने लगी  । सोनम के द्वारा विरोध करना उन तीनों को पच नहीं रहा था  । इसी वजह से 28 जनवरी को सोनम के द्वारा ऐसा ही विरोध किया गया जिस वजह से तीनों सोनम  के साथ उलझ पड़े और तीनों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी । इसी मारपीट के दौरान सोनम ने वीडियो बना लिया । फिलहाल पुलिस ने कांड संख्या 52/2023 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है । 

विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed