{"_id":"63d7a0e4c5e06e0e34184e3b","slug":"liquor-party-used-to-run-in-patna-s-flat-room-mates-beat-up-fiercely-with-boyfriend-for-refusing-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना के फ्लैट में चलती थी शराब पार्टी, मना करने पर बॉय फ्रेंड के साथ रूम पार्टनरों ने जमकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटना के फ्लैट में चलती थी शराब पार्टी, मना करने पर बॉय फ्रेंड के साथ रूम पार्टनरों ने जमकर पीटा
Mon, 30 Jan 2023 04:20 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 30 Jan 2023 04:20 PM IST
सार
पटना में एक लडकी ने अपने ही रूम पार्टनर सहेली पर उसके बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।पीड़िता ने बताया कि वेदोनों रूम पर अपने बॉयफ्रेंड को बुलाकर शराब पार्टी करती थी। विरोध करनपीड़िता को रेप कर उसकी हत्या करने की धमकी दी जा रही थी।
विज्ञापन
पटना के फ्लैट में चलती थी शराब पार्टी, मना करने पर बॉय फ्रेंड के साथ रूम पार्टनरों ने जमकर पीटा
- फोटो : AMAR UJALA DIGITAL
विस्तार
पटना में एक लडकी ने अपने ही रूम पार्टनर सहेली पर उसके बॉय फ्रेंड के साथ मिलकर मारपीट करने का आरोप लगाया है । पीड़िता सोनम (परिवर्तित नाम ) के अनुसार उसकी सहेली रूम पर अपने बॉय फ्रेंड को बुलाकर उसके साथ शराब पार्टी करती थी जिसका सोनम के द्वरा विरोध किया जाता था । फिलहाल सोनम ने श्री जनकपुरी थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को दिए गए आवेदन में उसने कहा है कि उसे बार बार यह धमकी दी जा रही थी कि तुम्हारा रेप कर के तुम्हारी हत्या कर देंगे । आवेदन के अनुसार यह मामला 28 जनवरी का बताया जाता है।
विज्ञापन
घर की जिम्मेदारी संभालने के लिए कर रही थी जॉब
सोनम ने घटना के संबंध में बताया कि वह मूल रुप से मधुबनी की रहने वाली है जो पटना में एक रियल स्टेट कंपनी में एडमिन जॉब के रूपों में काम करती है । उसने बताया कि हमारे घर की आर्थिक स्थिति कमजोर है इसलिए मैं पटना में रहकर काम करती हूं । वह श्री राधा हरि अपार्टमेंट में रहती थी। चूँकि किराया ज्यादा था इसलिए ब्रोकर ने कुछ दिन पहले दो अन्य लड़कियों गुडिया और साक्षी को भी उसी फ्लैट में सिफ्ट कर दिया था । कुछ दिन तक तो सबकुछ ठीक ठाक रहा लेकिन कुछ ही दिन के बाद ये दोनों लड़कियां अपने बॉय फ्रेंड प्रिन्स प्रताप को बुलाकर शराब पार्टी करने लगी । सोनम के द्वारा विरोध करना उन तीनों को पच नहीं रहा था । इसी वजह से 28 जनवरी को सोनम के द्वारा ऐसा ही विरोध किया गया जिस वजह से तीनों सोनम के साथ उलझ पड़े और तीनों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी । इसी मारपीट के दौरान सोनम ने वीडियो बना लिया । फिलहाल पुलिस ने कांड संख्या 52/2023 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है ।
विज्ञापन