{"_id":"64f2080fe4066262b00d68e6","slug":"liquor-decorated-in-the-fair-market-in-motihari-see-the-courage-of-businessmen-in-liquor-banned-bihar-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मेले के बाजार में सज गई शराब; शराबबंदी वाले बिहार में धंधेबाजों की हिम्मत देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मेले के बाजार में सज गई शराब; शराबबंदी वाले बिहार में धंधेबाजों की हिम्मत देखिए
Fri, 01 Sep 2023 09:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 01 Sep 2023 09:19 PM IST
सार
Bihar Liqour Ban: मोतिहारी से एक मेले में खुलेआम शराब बेचने का एक मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद से पुलिस प्रशासन पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। क्या वास्तव में बिहार में शराबबंदी है? हालांकि मामले की जांच के लिए एक जांच टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
महावीरी मेले में शराब की दुकान सजाए तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शराबबंदी वाले बिहार में खुलेआम शराब बेचने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद से पुलिस प्रशासन पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। मोतिहारी में गुरुवार को महावीरी झंडा का आयोजन किया गया था। जहां पर कई तरह की दुकानें सजी थीं। इसी दौरान मेले में शराब की भी दुकान सजाई गई थी। जहां हर तरह की शराब उपलब्ध थी।
विज्ञापन
दरअसल, यह मामला मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के श्रीपुर भटवालिया गांव का है। पूर्णिमा के दिन आयोजित महावीरी मेले का आयोजन किया गया था। इसमें आने वाले लोगों के लिए भुजा-कचरी से से लेकर कई तरह की दुकानों सजी थीं। मेला देखने वालों के लिए शराब तस्कर शराब की भी दुकान सजाए हुए थे।
विज्ञापन
वीडियो के मुताबिक, मेले में चारों तरफ हर ब्रांड की शराब के स्टॉल सजाए गए थे। वहीं, मेले में पहुंचे लोग भी धड़ल्ले से शराब खरीद और पी रहे थे। उस दौरान न तो उन्हें पुलिस का डर था और न ही किसी बात की चिंता।
विज्ञापन
वीडियो सामने आने के बाद जांच टीम का हुआ गठन
महावीरी मेले में शराब की दुकान सजा कर बेचने का वीडियो सामने आने के बाद एसपी कांतेश मिश्रा ने सुगौली सर्किल इंस्पेक्टर के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया है। इस टीम को शराब तस्करों की पहचान कर उनके खिलाफ मामला दर्ज करने और उनकी गिरफ्तारी करने का जिम्मा सौंपा गया है।
मामले में थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा ने बताया कि गुरुवार को रक्षाबंधन के मौके पर महावीरी झंडा का आयोजन किया गया था। वहां पर पदाधिकारी और चौकीदार की तैनाती की गई थी। सर्किल इंस्पेक्टर के साथ भ्रमण में गए थे। उसके बाद वहां अधिकारी ड्यूटी कर रहे थे। हालांकि वीडियो सामने आया है, जांच की जा रही है। एक शराब तस्कर की पहचान हुई है। अन्य की पहचान कराई जा रही है।