फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Liquor being brought in a coffin from Jharkhand in Nalanda seized three smugglers arrested

Liquor In Bihar: होली की ऐसी तैयारी... शव वाहन में रखे ताबूत में छिपाकर ले जा रहे थे शराब, तीन तस्कर गिरफ्तार

Mon, 06 Mar 2023 10:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 06 Mar 2023 10:33 PM IST
सार

राजगीर अनुमंडल पुलिस ने चमरडीहा मोड़ के पास तड़के सुबह वाहन चेकिंग के दौरान कुल 139.5 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। यह शराब झारखंड के रांची रिम्स अस्पताल के शव वाहन के ताबूत में पांच थैलों में छिपाकर रखी गई थी। पुलिस तीनों तस्करों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Liquor being brought in a coffin from Jharkhand in Nalanda seized three smugglers arrested
विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में होली के मौके पर ताबूत में छिपाकर लाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप को पुलिस ने जब्त किया है। इस दौरान पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार भी किया है। विभिन्न ब्रांड की दिल्ली निर्मित विदेशी शराब की यह खेप झारखंड से शव वाहन के जरिए ताबूत  में छिपा कर ले जाई जा रही थी। तस्कर इस खेप को मुजफ्फरपुर जिला पहुंचाने जा रहे थे।

विज्ञापन


राजगीर अनुमंडल डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि इस बारे में उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि सूचना के आधार पर पुलिस ने चमरडीहा मोड़ के पास तड़के सुबह वाहन चेकिंग की। जहां जांच के दौरान झारखंड के रांची रिम्स अस्पताल के शव वाहन के ताबूत में पांच थैलों में छिपाकर रखी गई विदेशी शराब मिली। यह शराब डिफेंस सर्विस के लिए बनी पाई गई। पुलिस ने कुल 139.5 लीटर विदेशी शराब जब्त की है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि फिलहाल पुलिस तीनों तस्करों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस ने एंबुलेंस को भी जब्त कर लिया है और वह आगे की कार्रवाई में जुट गई है। गिरफ्तार तस्कर होली के मौके पर शराब की इस खेप को खपाने के लिए झारखंड से होते हुए नालंदा के राजगीर के रास्ते मुजफ्फरपुर जा रहे थे। बिहार में भले ही शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन यह कितनी सफल है यह आप मौजूदा तस्वीर देखकर समझ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed