फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Liquor Ban in Bihar : Branded wine was being smuggled in ambulance in Muzaffarpur bihar police

Bihar News : एंबुलेंस से हो रही थी ब्रांडेड शराब की तस्करी, उत्पाद विभाग की टीम डिजाइन को देख हैरान

Fri, 17 May 2024 08:07 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 17 May 2024 08:07 PM IST
सार

 Bihar : वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एंबुलेंस को रुकने का इशारा किया तो चालक एंबुलेंस का हॉर्न बजाकार भागने लगा। लेकिन उसे जबरन रोका गया और गाड़ी की तलाशी ली गई। जांच के दौरान पुलिस की नजर स्ट्रेचर के नीचे बने एक तहखाना पर पड़ी। 

विज्ञापन
Liquor Ban in Bihar : Branded wine was being smuggled in ambulance in Muzaffarpur bihar police
इसी एंबुलेंस से हो रही थी शराब की खेप। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने एंबुलेंस से शराब के खेप को बरामद किया है। उस एंबुलेंस में ब्रांडेड शराब को स्ट्रेचर के नीचे एक तहखाना बनाकर छुपाया गया था। पुलिस का कहना है कि यह शराब लाखों रुपये का है। यह मामला मिठनपुरा थाना क्षेत्र के कन्हौली मोड़ के पास की है।

विज्ञापन


स्ट्रेचर के नीचे बने बना था तहखाना 
पुलिस का कहना है कि नॉर्थ ईस्ट के राज्य सिक्किम से शराब को एंबुलेंस में बने तहखाना में छिपा कर ला रहे थे। उस समय वाहन जांच चल रही थी। इस क्रम में जांच के लिए एंबुलेंस को रुकने का इशारा किया तो चालक एंबुलेंस का हॉर्न बजाने लगा ताकि किसी को भनक नहीं लगे। लेकिन उसे जबरन रोका गया और गाड़ी की तलाशी की जाने लगी। जांच के दौरान पुलिस की नजर स्ट्रेचर के नीचे बने एक तहखाना पर पड़ी। पुलिस ने जब स्ट्रेचर के नीचे बने तहखाने को खोला तो देखकर दंग रह गई गई। तबतक चालक वहां से भागने लगा जिसे पुलिस ने खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया। जब्त शराब करीब 4 लाख रुपए की बताई गई है।
विज्ञापन


जाँच में जुटी पुलिस 
इस मामले में उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर शिवेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर करवाई की गई है, जिसमे एक एंबुलेंस में तहखाना बनाकर शराब छिपा कर लाई जा रही थी। जांच के दौरान उसे रोका गया और जब एंबुलेंस की जांच की गई तो स्ट्रेचर के नीचे बने तहखाने से शराब बरामद किया गया, जिसको जब्त कर लिया गया है। फिलहाल उत्पाद पुलिस ने शराब और एंबुलेंस को जब्त कर लिया है। मौके से गिरफ्तार चालक पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed