{"_id":"62f6e89ab2db2f0dac0ca512","slug":"liquor-ban-failed-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बिहार में शराबबंदी फेल फिर सात लोगों की मौत, पत्रकारों ने पूछा सवाल तो पुलिस ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बिहार में शराबबंदी फेल फिर सात लोगों की मौत, पत्रकारों ने पूछा सवाल तो पुलिस ने पीटा
Sat, 13 Aug 2022 05:26 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, पटना।
एजेंसी, पटना।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 13 Aug 2022 05:26 AM IST
सार
जहरीली शराब से हुई मौत के सवाल करने को लेकर पुलिस ने पत्रकार को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। वहीं,सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि शराब बुरी चीज है, इसे पियोगे तो मरोगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बिहार में जहरीली शराब पीने से मौत का सिलसिला जारी है। अब छपरा के भुवालपुर गांव में शराब पीने के बाद 7 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जो स्थानीय चिकित्सालय भर्ती हैं। जहरीली शराब पीने की वजह से कई लोगों की आंख की रोशनी भी जा चुकी है।
विज्ञापन
जहरीली शराब से हुई मौत के सवाल करने को लेकर पुलिस ने पत्रकार को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। वहीं,सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि शराब बुरी चीज है, इसे पियोगे तो मरोगे। उन्होंने कहा कि शराबबंदी सभी के हित में है और शराब बंद होने से लोगों के घरों में खुशहाली आई है।
विज्ञापन
ट्रक ड्राइवर और खलासी की गोली मारकर हत्या
बिहार में आपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के गौछारी के समीप ट्रक ड्राइवर और उसके खलासी की बदमाशों ने गोलीमार कर हत्या कर दी है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार 11 अगस्त की देर रात दोनों की हत्या की गई। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने खेत में दोनों का शव देखा तो पुलिस को जानकारी दी। मृतक की पहचान छपरा जिले के सोनेलाल राय और रामबाबू के रुप में हुई।