चूड़ा के कारण बची जिंदगी: कार रुकी तो दिखी चिंगारी, तुरंत धधकी आग तो थाना परिसर में धकेला
बांका निवासी कुमार अभिषेक की किस्मत आज चर्चा में है। अगर वह जगदीशपुर में कतरनी चूड़ा खरीदने के लिए नहीं रुके होते तो चलती कार में आग से जान खतरे में पड़ सकती थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ससुराली रिश्तेदार की शादी में कार से जा रहे बांका निवासी कुमार अभिषेक की किस्मत आज चर्चा में है। अगर वह जगदीशपुर में कतरनी चूड़ा खरीदने के लिए नहीं रुके होते तो चलती कार में आग से जान खतरे में पड़ सकती थी। किस्मत से वह चूड़ा खरीदने के लिए दुकान में पहुंचे ही थे कि ड्राइवर ने बताया कि कार के अंदरूनी हिस्से में आग लग गई है। जबतक वह दौड़कर पहुंचे आग तेज हो चुकी थी। भीड़ जुटी तो लोगों ने जल्दी से गाड़ी को धक्का देकर जगदीशपुर थाना परिसर में पहुंचा दिया। अंदर पानी था और आग बुझाने की कोशिश भी की गई, लेकिन देखते ही देखते गाड़ी जलकर खाक हो गई।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
कार मालिक कुमार अभिषेक ने बताया कि पत्नी के भाई की शादी में जा रहे थे। जगदीशपुर में कतरनी चुरा लेने के लिए गाड़ी को रोड किनारे लगाए ही थे कि ड्राइवर ने कॉल किया कि भैया गाड़ी में आग लग गई है। दौड़ते हुए आए और गाड़ी से सारा सामान किसी तरह बाहर निकाला। आग पर काबू नहीं होता दिखा तो लोगों ने कार को थाना परिसर की ओर धक्का दे दिया। सड़क पर पानी का इंतजाम नहीं होता, इसलिए भी यह जरूरी लगा। ऐसा लगता है कि शार्ट शर्किट की वजह से आग लगी होगी।
थाना में ही घटना, लिखित जानकारी दी गई
थाना परिसर में कार को बचाने के लिए पानी भी डाला गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार, घटना में किसी व्यक्ति को हानि नहीं पहुंची है। गाड़ी पूरी तरह जल गई है, इसलिए उसे कहीं ले भी नहीं जाया जा सकता। कार मालिक ने सामने ही पूरी जानकारी थाने को भी दे दी है।