{"_id":"66cb288eb5149044120775b6","slug":"lets-inspire-bihar-vikas-vaibhav-unemployment-in-bihar-start-own-startup-business-alert-job-bihar-news-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा लेटस इंस्पायर बिहार, स्टार्टअप से बनेगा युवाओं का भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा लेटस इंस्पायर बिहार, स्टार्टअप से बनेगा युवाओं का भविष्य
Sun, 25 Aug 2024 06:20 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 25 Aug 2024 06:20 PM IST
सार
Bihar : लेटस इंस्पायर बिहार के इस तरह के प्रयास से युवाओं के लिए रोजगार के क्षेत्र में बेहतर कार्य हो पाएगा। युवाओं में नौकरी पाने की ललक की जगह नौकरी देने का ललक पैदा करने की जरूरत है, और यह काम लेटस इंस्पायर बिहार कर रहा है।
विज्ञापन
कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि के साथ विकास वैभव
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
2028 तक 100 से अधिक लोगों को रोजगार देने वाली क्षमता वाली कम से कम पांच स्टार्टअप स्थापित किये जाएंगे। सरकार की योजनाओं से युवाओं को न सिर्फ रोजगार मिलेंगे बल्कि वह खुद अपना स्टार्टअप कर सकेंगे।इस बात की जानकारी आईपीएस विकास वैभव ने दी। उन्होंने यह बातें पटना में स्टार्टअप समिति 2024 के आयोजन के मौके पर कही। स्टार्टअप समिति 2024 का आयोजन बिहार के चर्चित आईपीएस अधिकारी विकास वैभव के द्वारा स्थापित लेटस इंस्पायर बिहार के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में पूरे बिहार से लगभग 300 से ज्यादा नए स्टार्टअप ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के उद्योग एवं पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा और आईपीएस विकास वैभव ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
नौकरी पाने की नहीं बल्कि नौकरी देने का ललक पैदा करने की है जरूरत
इस मौके पर पहुंचे बिहार के उद्योग एवं पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि इस लेटस इंस्पायर बिहार अभियान से जुड़े स्टार्टअप को सरकार की तरफ से हर संभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह प्रयास काफी सराहनीय है क्यों कि बिहार में इस तरह के प्रयास से रोजगार के क्षेत्र में बेहतर कार्य हो पाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार के प्रति दूसरे राज्य वालों की जो सोच है उस सोच और उस नजरिये को बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बिहार में क्या कुछ नहीं है, सब कुछ है। बिहार के युवाओं में नौकरी पाने की ललक की जगह नौकरी देने का ललक पैदा करने की जरूरत है।
विज्ञापन
बिहार के विकास के लिए स्टार्टअप बेहतर कदम
बिहार के उद्योग एवं पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने यह भी कहा कि बिहार बदल गया है। बिहार से बाहर के उद्योगपति बिहार आये हैं जिनके लिए सरकार सभी सुविधाओं को उपलब्ध कराएगी। उद्योग एवं पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि वह विकास वैभव जी को सोशल मीडिया में 3 साल से फॉलो कर रहे हैं और लेट्स इंस्पायर बिहार की गतिविधि को वह देख रहे हैं। नीतीश मिश्रा ने यह भी कहा कि बिहार बदल रहा है और विकास वैभव स्टार्टअप के लिए अच्छा कर रहे हैं।
विज्ञापन
यह अभियान मिल का पत्थर होगा साबित
कार्यक्रम के दूसरे सत्र की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री लघु सूक्ष्मिया मध्यम उद्योग जीतन राम मांझी ने की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सपना विकसित भारत विकसित बिहार को पूरा करने में यह अभियान मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि आईपीएस विकास वैभव के जैसे उत्कृष्ट लोग ही समाज को बेहतर दिशा दे सकते हैं। वहीं इस मौके पर ट्स इंस्पायर के संस्थापक व आइपीएस अधिकारी विकास वैभव ने कहा कि लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के तहत बिहार के हर जिले में 2028 तक 100 से अधिक लोगों को रोजगार देने वाली क्षमता वाली कम से कम पांच स्टार्टअप स्थापित की जाएगी। उन्किहोंने बताया कि स्टार्टअप सम्मिट 2024 में बिहार के सभी जिलों से लगभग 300 से अधिक स्टार्टअप भाग ले रहे हैं।
इन लोगों की थी उपस्थिति
अभियान के मुख्य समन्वयक उद्यमिता चैप्टर मोहन झा, निफ्ट भुवनेश्वर के निदेशक राजेश कुमार झा, फैब फाइव नेटवर्क के सीईओ अनिल कुमार झा, गियाक कैपिटल के ओमिका दुबे, एक्सीलरेट इंडिया के निदेशक नेहा शर्मा, मुख्य समन्वयक ओपी सिंह, अभियान के कोऑर्डिनेटर प्रभाकर कुमार राय, समन्वयक आशीष रंजन सीएसआर अंजली झज्ञ, फर्निक्स के निदेशक रोहित सिंह, एंजल इंवेस्टर के प्रभाष निर्भय, पटनिया ग्रुप के राजीव रंजन यादव, आइबीएसईए के अंशुमान सिंह ने भी भाग लिया। अभियान के सभी जिलों के कोऑर्डिनेटर भी उपस्थित थे। इस आशय की जानकारी संगठन के राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर अनूप नारायण सिंह ने दी। इस अवसर पर लेटस इंस्पायर बिहार अभियान से जुड़े मोहन झा, ओपी सिंह, गार्गी चैप्टर की डॉक्टर प्रीति बाला भी उपस्थित थे।